LG ने TONEFREE लाइनअप का विस्तार करते हुए LG Tone Free HBS-FN6 और HBS-FN7 इयरबड्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों इयरबड्स के चार्जिंग केस में UV लाइट दी गई है, जो चार्ज करते समय इयरबड्स को सैनिटाइज करती है।
कंपनी का दावा है कि यह लाइट 99.9 प्रतिशत बैक्टीरिया को नष्ट करती है। इसके अलावा दोनों इयरफोन में एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन से लेकर साउंड ट्यूनिंग फीचर तक दिया गया है। आपको बता दें कि एलजी ने साउंड ट्यूनिंग फीचर को ब्रिटिश की लाउडस्पीकर मेकर कंपनी Meridian ऑडियो के साथ मिलकर तैयार किया है।
LG Tone Free HBS-FN7 के फीचर
LG Tone Free HBS-FN7 इयरबड्स में न्वाइज कैंसिलेशन फीचर के साथ तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इसमें दमदार बैटरी मिलेगी, जो सिंगल चार्ज में पांच घंटे प्लेबैक टाइम देती है। इसके अलावा इयरफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5 दिया गया है।
LG Tone Free HBS-FN6 की स्पेसिफिकेशन
LG Tone Free HBS-FN6 इयरबड्स SBC और AAC ब्लूटूथ codecs सपोर्ट करता है। इस इयरबड को IPX4 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह वॉटर-रसिस्टेंट है। इसके साथ ही यूजर्स को इयरबड में पावरफुल बैटरी मिलेगी, जो सिंगल चार्ज में छह घंटे का प्लेबैक टाइम देती है। इसके अलावा इसका चार्जिंग केस वायरलेस चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।
LG Tone Free HBS-FN6 की कीमत 24,990 रुपये और HBS-FN7 की कीमत 29,990 रुपये है। वहीं, इन दोनों इयरबड्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

