Leopard In Meerut: 11 घंटे चले रेस्क्यू के बाद वन विभाग के हाथ आया तेंदुआ,ट्रेंकुलाइज कर किया काबू

मेरठ रीजनLeopard In Meerut: 11 घंटे चले रेस्क्यू के बाद वन विभाग के...

Date:


Leopard In Meerut: 11 घंटे चले रेस्क्यू के बाद वन विभाग के हाथ आया तेंदुआ,ट्रेंकुलाइज कर किया काबू

मेरठ। दिल्ली मेरठ स्थित पल्लवपुरम जैसी पॉश कालोनी में घुसा तेंदुआ (Leopard In Meerut) आखिरकार वन विभाग की टीम के काबू में आ ही गया। तेंदुआ काबू करने के लिए पूरे 11 घंटे वन विभाग की टीम मेहनत करती रही। उसके बाद जाकर कहीं तेंदुआ कब्जे में फंसा। कालोनी में उस समय सुबह अफरातफरी मच गई। जब तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ कभी घर में घुसने की कोशिश करता तो कभी कालोनी की सड़क पर दौड़ लगाता। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पल्लवपुरम फेज टू में तेंदुआ को पकड़ने के लिए जाल और पिंजरा लगाया। लेकिन वह पिंजरा और जाल तोड़कर एक प्लाट के भीतर घुस गया। ​उसके बाद वन विभाग की टीम ने प्लाट के चारों ओर जाल लगा दिया। इसके बाद आसपास की छत से तेंदुआ को ट्रेंकुलाइज करने की तैयारी की गई। करीब 11 घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद तेंंदुआ को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया गया। तेंदुए को देखने के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related