Priyanka Gandhi: हार का गम छोड़ अब 2024 की तैयारी में नए सिरे से जुटी प्रियंका गांधी

विधानसभा चुनावPriyanka Gandhi: हार का गम छोड़ अब 2024 की तैयारी में नए...

Date:


Priyanka Gandhi: हार का गम छोड़ अब 2024 की तैयारी में नए सिरे से जुटी प्रियंका गांधी

मेरठ। प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव परिणाम (UP election result 2022) भले ही कांग्रेस के अनुरूप नहीं रहे हो। इसका कांग्रेस की महासचिव को जरा भी अफसोस नहीं है। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की हार का ठीकरा किसी के सिर नहीं फोड़ा। वे कांग्रेस (Congress) के हार की समीक्षा खुद ही कर रही हैं। इसी कारण से उन्होंने अभी तक किसी प्रकार का कोई बयान मीडिया में जारी नहीं किया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव प्रियंगा गांधी ने अपना पूरा ध्यान उप्र पर ही ​केंद्रित किया है। प्रियंका का कहना है कि वे अब सबसे पहले यूपी में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगी उसके बाद अन्य चीजों पर ध्यान देंगी।

Read also- Priyanka Gandhi ने ट्वीट कर प्रदेश के मतदाताओं से कही ये बात

इसी कड़ी में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अब अपना पूरा ध्यान 2024 के लोकसभा चुनाव पर केंद्रित कर दिया है। गत रविवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में महासचिव प्रियंका गांधी ने उप्र में हुई पार्टी की हार के कारणों की तलाश शुरू की। उन्होंने कई घंटों तक यूपी की हार की समीक्षा की और उसके बाद बैठक की। अपनी इसी बैठक में ही प्रियंका गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव का ब्लू प्रिंट तैयार किया। प्रियंका गांधी ने पदाधिकारियों और अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जल्द ही अपने आप को 2024 के चुनाव के लिए तैयार कर ले। प्रियंका गांधी ने कांग्रेसियों से कहा कि 2022 की हार की भरपाई 2024 में करनी होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...