BYJU’s Layoffs: बायजू में छंटनी, कंपनी ने 1000 कर्मचारियों को बाहर निकाला

इंटरनेशनलBYJU's Layoffs: बायजू में छंटनी, कंपनी ने 1000 कर्मचारियों को बाहर निकाला

Date:

BYJU’s Layoffs: कंपनियों में लगातार हो रही छंटनी के बीच अब एक और बुरी खबर है। बायजू कंपनी ने अपने 1000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार ताजा छंटनी कंपनी के कुल कर्मचारियों का दो प्रतिशत बताया जा रहा है। बायजू कंपनी में छंटनी का नया दौर शुरू हो चुका है। बायजू में कर्मचारियों की छंटनी का दौर एक अरब डॉलर के कर्ज भुगतान को लेकर अमेरिका की कोर्ट में चल रहे कानूनी विवाद से शुरू हुआ है।

शिक्षा-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बायजू ने पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत अपने 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। सूत्रों ने बताया कि कर्मचारियों की छंटनी के विभिन्न विभागों से की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, ताजा छंटनी कंपनी के कुल कर्मचारियों की दो प्रतिशत है। बायजू कंपनी में छंटनी का दौर एक अरब डॉलर के कर्ज भुगतान को लेकर चल रहे अदालत में जारी कानूनी विवाद लेकर है। बायजू ने पहले कहा था कि अक्तूबर, 2022 से लेकर अगले छह महीनों में 2,500 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी।

फरवरी में हुई थी 1,500 कर्मचारियों की छंटनी

इसी साल बायजू ने फरवरी में 1500 कर्मचारियों की छंटनी की थी। जिन विभागों में बायजू ने छंटनी की उनमें इंजीनियरिंग, डिजाइन और प्रोडक्शन शामिल हैं। जबकि अक्तूबर 2022 में बायजू ने 2,500 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का ​रास्ता दिखाया था। बताया जाता है कि बायजू कंपनी से अभी तक कुल मिलाकर 5000 कर्मचारियों को निकाला जा चुका है।

बायजू कंपनी के संस्थापक और सीईओ बायजू रवींद्रन ने अक्तूबर में कर्मचारियों को आश्वासन दिया था। नियोजित 2500 कर्मचारियों से आगे छंटनी नहीं की जाएगी। सूत्रों ने बताया था कि कंपनी ऑपरेशंस, कस्टमर केयर, लॉजिस्टिक्स, सेल्स, इंजीनियरिंग, मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस और अन्य क्षेत्रों में कार्यों को आउटसोर्स करने की योजना बना रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...