किसान महापंचायत के मंच पर नहीं मिली नेताओं को जगह

मेरठ रीजनकिसान महापंचायत के मंच पर नहीं मिली नेताओं को जगह

Date:


किसान महापंचायत के मंच पर नहीं मिली नेताओं को जगह

भाकियू की किसान सम्मान महापंचायत में उमड़े किसान
बोले गौरव टिकैत, आंदोलन से किसानों का सम्मान जुड़ा है

बिजनौर। भाकियू की किसान महापंचायत में आये राजनीतिक दलों के नेताओं को उस समय निराश होना पड़ा जब उन्हें मंच पर स्थान नहीं दिया गया। नेताओं ने भाकियू की ओर से आयोजित किसान सम्मान महापंचायत में मंच पर आने का प्रयास तो किया मगर मंच पर मौजूद किसान नेताओं ने उनका आभार प्रकट कर उन्हें मंच के सामने बैठने पर मजबूर कर दिया।

आपकी अपनी वेबसाइट बिजनेस बाइट्स ने कल लिखे आर्टिकल ”क्या किसान आंदोलन को हाईजैक होने से बचा पायेगी भाकियू!“ में यह आशंका जाहिर की थी कि किसान आंदोलन में राजनीतिक दलों की भागीदारी से भाकियू को नुकसान हो सकता है। लेकिन आज उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित किसान सम्मान महापंचायत में भाकियू नेताओं ने राजनीतिक दलों और मंच के बीच दूरी बनाये रखी। महापंचायत में आये राजनीतिक दलों के नेताओं को निराशा का सामना करना पड़ा मगर महापंचायत में आकर वापस लौटना भी उनके लिये संभव नहीं था। ऐसे में वह महापंचायत में मौजूद रहे मगर मंच से कुछ न कह पाने की निराशा उनके चेहरों से झलकती रही।

बड़ौत की सफल महापंचायत के बाद सोमवार को बिजनौर आईटीआई काॅलेज परिसर में आयोजित सम्मान महापंचायत में उमड़ी किसानो की भीड़ को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत ने कहा,कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन किसानों का आंदोलन है। इस आंदोलन से किसानों का सम्मान जुड़ा है। इस आंदोलन में हम सब कुछ दांव पर लगा देने को तैयार हैं, लेकिन किसान का अहित करने वाले कानूनों को सरकार जबरन किसानों पर नहीं थोप सकती है।

जय जवान, जय किसान के नारों के बीच महापंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा, किसानो ने हमेशा देश की रक्षा के लिए जान दी है और आगे भी देंगे। लेकिन किसान विरोधी कानूनों को देश का किसान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा। वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि भाकियू नेता राकेश टिकैत के आंसुओं ने पूरे देश के किसानों की आंखें खोल दी हैं। अब देश का किसान किसी भी हालत में पीछे हटने वाला नहीं है।

महापंचायत में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चैधरी, सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, विधायक नईम उल हसन, तस्लीम अहमद व मनोज पारस, पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश व मूलचंद चैहान आदि तमाम दलों के नेता भी मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...