Layoffs:आजकल कंपनियों में छंटनी का दौर चल रहा है। आफिस जाने वाले कर्मचारी पर कब और किस समय छंटनी की गाज गिर जाए कुछ पता नहीं है। छंटनी से हर कर्मचारी आज सशंकित है। ऐसे में अगर छंटनी से प्रभावित हो गए हैं तो इसके लिए परेशान होने की जरूरत रही है। कुछ उपायों को अपनाकर छंटनी के प्रभाव से बचा जा सकता है। ग्लोबल लेवल पर स्लोडाउन के बीच दिग्गज कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की है। जबकि कई कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटक रही है।
साल 2023 के पहले छह महीनों में विश्व भर में लाखों लोग Jobs को गंवा चुके हैं। छंटनी के इस दौर से startups पर ही असर नहीं पड़ा है बल्कि अमेजन, गूगल , माइक्रोसॉफ्ट और ट्विटर जैसी कंपनियों ने कर्मचारियों को निकाला है। छंटनी ऐसी चीज है जिस पर कर्मचारियों का बस नहीं चलता लेकिन वे इससे पड़ने वाले प्रभाव को कम करने का प्रयास कर सकते हैं।
नौकरी से निकाला जाना बड़ा झटका
नौकरी से निकाला जाना बहुत बड़ा झटका होता है। हालांकि, इसे लेकर बहुत ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। नई नौकरी के मिल जाने तक बिल और ईएमआई का भुगतान कैसे करना है और फाइनेंस को कैसे मैनेज करना है। उसके लिए प्लान की जरूरत है।
एमरजेंसी फंड बनाएं
आपात कोष इतना होना चाहिए कि घरेलू खर्चे, मासिक किस्त और अन्य खर्च जैसे बीमा प्रीमियम और बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में कोई परेशानी नहीं आए। single income वाले परिवार 12 Months खर्च के लिए रकम का contingency fund तैयार करें। यह धनराशि बैंक सावधि जमा या लिक्विड फंडों में रखा जाना चाहिए। जिससे जरूरत के समय इस्तेमाल किया जा सके। शेयर या इक्विटी फडों में रकम बिल्कुल न लगाएं। बाजार में अनिश्चितताओं के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालात बिगड़ने की आहट मिलते ही खर्चों में कटौती बचत में इजाफा शुरू कर दें। इसके लिए पहले मौजूदा खर्च की समीक्षा करें और हो सके तो बदलाव करें।
पर्याप्त बीमा सुरक्षा लें
अगर कंपनी के जरिए समूह स्वास्थ्य बीमा है तो नौकरी जाने की स्थिति में बीमा कवर समाप्त हो जाता है। कंपनी की बीमा सुविधा के अलावा खुद एवं परिवार के लिए अलग से स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लेना ना भूलें। अगर कोई जीवन बीमा पॉलिसी खरीदी है तो उसकी समीक्षा करनी चाहिए। अचानक नौकरी जाने पर लोन भुगतान करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। कठिन दौर से गुजरते हुए नया कर्ज लेने से परहेज करें।
अत्यधिक कर्ज एवं देनदारी से बचें। ऐसी आदतें नौकरी नहीं रहने की स्थिति में वित्तीय रूप से अक्षम बना देती हैं। हुनरमंद लोगों की मांग हमेशा है और इसी बदौलत वे अधिक वेतन वाली नौकरी खोजते हैं। नौकरी जाने के बाद हुनर सीखने के बजाय कोई पाठ्यक्रम शुरू करे। इसके अलावा अपना दायरा, जान-पहचान बढ़ाने की कोशिश करें। अच्छी नौकरी कई लोगों को इसलिए नहीं मिल जाती वे योग्य होते हैं बल्कि उन्हें संस्थानों में रिक्त पदों की जानकारी नहीं होती है।

