Lava Z1 स्मार्टफोन की बिक्री कल, जाने क्या होगा ख़ास

टेक्नोलॉजीLava Z1 स्मार्टफोन की बिक्री कल, जाने क्या होगा ख़ास

Date:

Lava Z1 स्मार्टफोन को पिछले माह भारत में लॉन्च किया गया था। फोन कल यानी 5 फरवरी 2021 को बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon और LavaMobile.com से खरीदा जा सकेगा। फोन की वास्तविक कीमत 5,499 रुपये है। लेकिन डिस्काउंट ऑफर पर फोन को 4,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह डिस्काउंट ऑफर 28 फरवरी 2021 तक जारी रहेगा। 

स्पेसिफिकेशन्स 

Lava Z1 स्मार्टफोन 5 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर MediaTek Helio A20 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। फोन 2GB रैम और 16GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा। फोन के स्पेस को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा। पावरबैकअप के लिए 3100mAh की बैटरी दी गई है। Lava Z1 स्मार्टफोन एंड्राइड 10 बेस्ड गो एडिशन बेस्ड XOS 6.2 पर आधारित होगा।

Lava Z1 में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5MP रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और विडियो के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5MP फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो ड्यूल पलैश सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो Lava Z1 में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी का सपोर्ट दिया गया है। अगर डाइमेंशन की बात करें, तो फोन 145.1x 73.3×10.26mm साइज में आएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...