देहरादून। उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा ‘पीसीएस’ के 17 अधिकारी जल्द भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हो जाएंगे। इन सभी अधिकारियों ने अपना संवर्ग बदलने की सहमति दी है। केवल एक अफसर गिरधारी सिंह रावत पीसीएस संवर्ग न छोड़ने की वजह से आईएएस अफसर नहीं बन सकेंगे। उन्होंने आईएएस संवर्ग में शामिल होने को लेकर इच्छा पत्र नहीं दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीपीसी के मिनट्स और अधिकारियों से प्राप्त इच्छा पत्र के प्रस्तावों को अनुमोदन कर दिया है। इसके साथ अब ये प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को भेज दिए हैं। माना जा रहा है कि कुछ दिनों में राज्य सरकार को 17 नए आईएएस अधिकारी मिल जाएंगे। जिन अधिकारियों ने आईएएस बनने के लिए इच्छा पत्र दिया हैं उन अधिकारियों में उदय राज सिंह, मेजर योगेंद्र यादव, उमेश नारायण पांडे, देवकृष्ण तिवारी,ललित मोहन रयाल, राजेंद्र कुमार, राजेंद्र यादव, आनंद श्रीवास्तव, कर्मेंद्र सिंह, हरीश कांडपाल,नवनीत पांडेय, संजय खेतवाल, मेहरबान सिंह बिष्ट, बंशीधर तिवारी, रुचि मोहन रायल,आलोक पांडेय, झरना कमठान हैं।

