Pathan Controversy: ‘पठान’ मूवी में भगवा बिकनी पर संत आग-बबूला, मुंबई कूच की तैयारी

उत्तराखंडPathan Controversy: 'पठान' मूवी में भगवा बिकनी पर संत आग-बबूला, मुंबई कूच...

Date:

हरिद्वार – 25 जनवरी को रिलीज होने वाली पठान मूवी का पूरे देश में विरोध हो रहा है. इस विरोध में साधु-संत भी कूद पड़े हैं. दरअसल फिल्म के रिलीज किए गए गाने में भगवा रंग की बिकनी पर संतो को भारी एतराज है. सनातन धर्म में भगवा रंग को अग्नि वस्त्र के रूप में पूजा जाता है .

यही वजह है कि संत गाने में प्रयोग किए गए भगवा रंग की बिकनी को लेकर नाराज हैं. संतो ने न केवल इस मूवी के बायकाट करने की बात कही. बल्कि मुंबई जाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे. आपको बता दें कि हाल ही में पठान मूवी का एक गाना ‘बेशर्म’ रिलीज किया गया है. इस गाने में दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकनी पहने हुए दिख रही है. जो संतों की नाराजगी का सबसे बड़ा कारण है. संतों का कहना है कि भारतवर्ष में कई महान योद्धा रहे हैं.जिनके इतिहास से जुड़ी कहानियां पर फिल्म ना बना कर केवल हिंदू धर्म के खिलाफ एक एजेंडा चलाते हैं.

तलवार के डर से सलवार पहनने वाले ‘पठान’!

बेशर्म गाने में भगवा बिकनी पहनना साधु-संतों को रास नहीं आ रहा है जिसको लेकर संतों की नाराजगी बढ़ती ही जा रही है संतो ने मांग की है कि यह तो भगवा रंग को उस फिल्म से हटाया जाए नहीं तो संत सड़कों पर उतर कर इसका विरोध करेंगे. विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने ‘पठान’ मूवी पर बोलते हुए कहा कि यह वही पठान है जो तलवार के डर से सलवार पहना करते थे. उन्होंने कहा कि इस तरह से मूवी में भगवा रंग का प्रयोग कर सनातन धर्म को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है. जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा.

मुंबई चढ़ाई को तैयार अखाड़ा परिषद

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पूरी ने पठान मूवी के गाने में दीपिका पादुकोण द्वारा यूज़ की गई भगवा रंग की बिकनी पर एतराज जताया है. उन्होंने कहा कि भगवा रंग सनातन धर्म का शक्ति का प्रतीक है. मूवी में अश्लीलता के साथ इस रंग को दिखाना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा. रविंद्र पुरी ने कहा कि मूवी का बारकोड करने के साथ-साथ मुंबई में जाकर इस फिल्म का विरोध किया जाएगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Asian Games 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने...

रायबरेली में कृष्ण रूप में दिखे अखिलेश यादव, ‘PDA महानायक’ वाले पोस्टर पर गरमाई सियासत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के...

LPU Protest: 10 दिन के लिए क्लास सस्पेंड, छात्र घर लौटे; 15 घंटे बाद NH-44 पर ट्रैफिक बहाल

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में...