Indian Army Agniveer Bharti: अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती शुरू, गढवाल मंडल के 60 हजार युवाओं ने कराया पंजीकरण

उत्तराखंडIndian Army Agniveer Bharti: अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती शुरू,...

Date:

कोटद्वार। आज 19 अगस्त से कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप कौड़िया में देश की पहली अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अग्निवीरों की भर्ती के लिए ये प्रक्रिया 10 दिन तक चलेगी। इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए गढ़वाल मंडल सात जिलों के 64 तहसीलों के 60,000 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। कोटद्वार में आयोजित अग्निवीर भर्ती के लिए पहुंचे युवाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। काशीरामपुर तल्ला स्थित कैंप एंट्री गेट पर बैरिकेडिंग लगाई है। युवाओं को कैंप तक ले जाने के लिए सेना ने वाटर प्रूफ प्रतीक्षालय बनाया है।

Read also: पेपर लीक मामला: अभ्यार्थियों को पेपर हल करवाने वाला जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार,खोले कई बडे़ राज

युवक रात दो बजे प्रतीक्षालय में एकत्र हुए। वहां से उन्हें लाइन में लगाकर गबर सिंह कैंप कौड़िया में प्रवेश कराया। कैंप के एंट्री गेट पर युवाओं के वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र की जांच हुई। इसके बाद युवाओं के भर्ती प्रवेशपत्र की बार कोड जांच की गई। 
युवकों की लंबाई जांच के बाद सभी को समूह में दौड़ के लिए 1600 मीटर ट्रैक पर पहुंचाया गया। सेना की तरफ से निर्धारित समय में दौड़ पूरी करने वाले युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षण जांच होगी। इसके बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारी उनके शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच करेंगे। इसके बाद युवकों की मेडिकल और लिखित परीक्षा होगी। दौड़ और शारीरिक दक्षता में फेल युवाओं को दूसरे छोर से बाहर किया जाएगा।  19 अगस्त को चमोली की चमोली,जोशीमठ, कर्णप्रयाग, पोखरी, देवाल, घाट,  नारायणबगड़ और आदिबदरी तहसील निवासी युवकों की भर्ती होगी। 20 को चमोली की थराली, गैरसैंण, जिलासू, नंदप्रयाग तहसील, उत्तरकाशी जिले की राजगढ़ी, डुंडा और चिन्यालीसौड़ तहसील के निवासी युवाओं की भर्ती होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...