Petrol Diesel Crisis In Uttarakhand: उत्तराखंड में गहराया पेट्रोल डीजल संकट, तीन दिन से खाली पड़े पंप

उत्तराखंडPetrol Diesel Crisis In Uttarakhand: उत्तराखंड में गहराया पेट्रोल डीजल संकट, तीन...

Date:

देहरादून। उत्‍तराखंड में पेट्रोल-डीजल का संकट गहराने लगा है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के पेट्रोल और डीजल पंप पर पिछले तीन दिनों से तेल नहीं है। वहीं हरिद्वार में भी जिले के 208 पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने के कगार पर है। देहरादून में संचालित हो रहे हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के पेट्रोल और डीजल पंप पिछले तीन दिनों से खाली पड़े हैं। जिसके कारण अन्य पंपों पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। पंप संचालकों ने बताया कि कंपनी को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति के लिए भुगतान किया जा चुका है। इसके बावजूद भी उनको सप्लाई नहीं मिल रही है।

Also read: आज सोमवार को पेट्रोल पंपों पर ये है पेट्रोल डीजल का भाव

देहरादून पेट्रोल पंप एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष मित्तल ने बताया कि शहर में एक दर्जन एचपी के पेट्रोल पंप संचालित हैं। जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिन से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कंपनी की ओर से नहीं हो रही है। संचालकों ने बताया कि अन्य राज्यों के एचपी के पंपों पर भी यही हाल हैं। फिलहाल तेल कंपनी सप्लाई के बारे में कुछ बताने को तैयार नहीं। महानगर में संचालित अन्य कंपनियों के पेट्रोल पंप में वाहनों की कतार लगी हैं। अन्य कंपनियों की सप्लाई निर्बाध रूप से हो रही है। वहीं शहर में संचालित होने वाले सीएनजी पंप पर पिछले पंद्रह दिन से सप्लाई ठप है। वाहन चालकों को सीएनजी भरवाने के लिए शहर से बाहर पंप पर जाना पड़ रहा है।

Also read: जानिए आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव, तेल कंपनियों ने ये दी राहत

सहस्त्रधारा रोड स्थित सेठी पेट्रोल पंप संचालक कुनाल सेठी ने बताया कि सीएनजी न मिलने का प्रमुख कारण हरिद्वार में ट्रैफिक की भीड़ होने से सप्लाई न होना है। कम वोल्टेज से कम्प्रेशर मशीन लोड नहीं उठा पा रहा है। इसके अलावा डिमांड के बाद सीएनजी गाड़ी समय पर नहीं पहुंच रही है। वहीं हरिद्वार में पेट्रोल डीजल का संकट गहराया है। अधिकांश पेट्रोल पंप पर तेल खत्म होने को हैं। इंडियन आयल कारपोरेशन के पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी हैं। उत्तराखंड में वैसे तो पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी जिलों में पेट्रोल डीजल की कमी की खबरें आ रही हैं। लेकिन अब हरिद्वार जिले में पेट्रोल डीजल का संकट गहराने के आसार और अधिक बढ़ गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related