पैग़म्बर मोहम्मद विवाद पर बुरी तरह घिरी नूपुर शर्मा के समर्थन में अब बिहार से आवाज़ उठी है। बिहार के गोपालगंज में कल रात जगह जगह पर “आई सपोर्ट नूपुर शर्मा” के पोस्टर लगाए गए हैं, कहा जा रहा है कि यह पोस्टर हिंदूवादी संगठनों ने लगाए हैं, इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में भी नूपुर शर्मा को समर्थन मिल रहा है ।
Also Read : Kanpur Violence : कानपुर के मुफ़्ती बोले- बुलडोज़र चला तो बांधेंगे सिर पर कफ़न
जानकारी के अनुसार बिहार के गोपालगंज शहर के पार्कों, मंदिरों, चौराहों और शैक्षणिक संस्थानों पर नूपुर शर्मा के समर्थन में ‘आई सपोर्ट नूपुर शर्मा’ के पोस्टर रातों रात लग गए, सुबह जब हर तरफ ये पोस्टर नज़र आये तो पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गई। पता चला है कि कुछ संगठन नूपुर शर्मा के समर्थन में जुलूस निकालने की भी मांग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। बता दें कि कल यूपी में नूपुर शर्मा के समर्थन में जुलूस निकाला गया था।
नूपुर शर्मा के समर्थन में लगाए गए पोस्टर तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसी के साथ विरोध में पोस्टर डालकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है। वहीँ गोपालगंज पुलिस की आईटी सेल ने ऐसे लोगों की लिस्ट बनाना शुरू कर दी है जो भड़काऊ पोस्ट डाल रहे हैं, पुलिस के अनुसार ऐसे 70 लोगों को चिन्हित भी किया गया है जिन पर कभी भी कार्रवाई हो सकती है।
Also read: रात भर दंगाइयों के कब्जे में रहा मुर्शिदाबाद,14 जून तक इंटरनेट सेवाएं बंद
बता दें कि नूपुर शर्मा के बयान से पूरे देश में एक बवाल मच गया है, अल्पसंख्यक समुदाय की तरफ से लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, पिछले दो शुक्रवारों को जुमे की नमाज़ के बाद देश के कई राज्यों में उपद्रव हुआ, रांची में तो पुलिस फायरिंग में दो लोगों की जान भी चली गयी. अब इन विरोध प्रदर्शनों के विरोध में शुरू हुई पोस्टरबाजी कानून व्यवस्था के लिए नया सिरदर्द बन सकती है।

