Uttarakhand News Today: अग्निपथ योजना को लेकर सदन में विपक्ष का वॉकआउट, सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

उत्तराखंडUttarakhand News Today: अग्निपथ योजना को लेकर सदन में विपक्ष का वॉकआउट,...

Date:

देहरादून। देश की सेना में केंद्र सरकार की नई भर्ती योजना ​अग्निपथ को लेकर आज उत्तराखंड विधानसभा  में जमकर हंगामा हुआ। अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की और उसके बाद सदन से वॉकआउट कर दिया। इसी के साथ आज आज विधानसभा का चार दिवसीय बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। आज सत्र के आखिरी दिन जमकर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया। विपक्ष केंद्र की अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे थे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन महारा ने कहा कि सरकार देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि आज सरकार के इस फैसले से उत्तराखंड सहित देश भर के युवाओं में इसका आक्रोश है।

Read also: क्या देश की सेना का खौफ दुश्मन देशों में बरकरार रख पाएंगे Agniveer

विधानसभा सत्र के आज चौथे दिन सदन में सुबह से ही अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष ने सदन में अग्निपथ योजना को वापस लेने के नारे लगाए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि प्रदेश के लाखों लोग फौज में जाकर देश की सेवा करते हैं। उत्तराखंड की 60 प्रतिशत आबादी फौज से मिलने वाली पेंशन पर निर्भर होती है। केंद्र सरकार को यह फैसला वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। इस फैसले से युवाओं में आक्रोश है। देशभर में युवा केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने वेल में बजट की कॉपी फाड़कर लहराई। इसके बाद विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया। आज सदन में उत्तराखंड विनियोग विधेयक 2022 पारित किया गया। 

Read also: Teele Wali Masjid में पुलिस ने नमाज़ियों का किया फूलों से स्वागत

उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा का चार दिवसीय बजट सत्र आज शुक्रवार को अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने विपक्ष एवं पक्ष के सदस्यों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के हित एवं जनहित के अनेक विषयों पर सदन में दोनों दलों के सदस्यों ने शांति और गंभीर चिंतन-मनन किया। चार दिवसीय बजट सत्र कार्यवाही 22 घंटे 43 मिनट तक चली।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...