चुनावी राज्यों में उत्तर प्रदेश में ओमिक्रोन केस सबसे ज्यादा, चिंताजनक हुई स्थिति

उत्तराखंडचुनावी राज्यों में उत्तर प्रदेश में ओमिक्रोन केस सबसे ज्यादा, चिंताजनक हुई...

Date:


चुनावी राज्यों में उत्तर प्रदेश में ओमिक्रोन केस सबसे ज्यादा, चिंताजनक हुई स्थिति

दो दिन में बढ़ गए तीन गुना से ज्यादा मामले, देश में 10वें नम्बर पर प्रदेश, मणिपुर में मात्र एक केस

अमित बिश्नोई

देश के 5 राज्यों में विधान सभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। चुनावों का आगाज पश्चिमी क्षेत्र से होगा। 10 फरवरी 2022 को पहले चरण के तहत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वोटिंग होगी, लेकिन चिंता की बात यह है कि सभी पांच चुनावी राज्यों में यूपी के हालात कोविड-19 के मामले में बेकाबू हो चले हैं। यही नहीं कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर यहां स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। बीते 2 दिन में 3 गुना मामले ओमिक्रोन के इस राज्य में दर्ज किए गए हैं। 7 जनवरी 2022 को यहां 31 मामले थे जबकि 9 जनवरी को 113 मामले हो चुके हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देशभर में कोरोना के अब तक 3623 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जिसमें से 1409 मरीज ठीक हो गए हैं।

Read also: 2022 के विधानसभा चुनावों में कृषि कानूनों को निरस्त करना अहम भूमिका निभाएगा:सर्वेक्षण

ओमिक्रोन के साए में होंगे चुनाव

2022 में देश के 5 राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, मणिपुर में विधानसभा चुनाव आयोजित होने हैं। फरवरी में होने वाले चुनाव पर ओमिक्रोन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 113 मामले ओमी क्रोन के दर्ज किए जा चुके हैं। जबकि पंजाब में 27, गोवा में 19, उत्तराखंड में 8, जबकि मणिपुर में ओमिक्रोन का एक केस दर्ज किया गया है। यूपी की स्थिति काफी गंभीर है। देश की सबसे ज्यादा ओमीक्रोन वाले राज्यों ने यूपी दसवें नंबर पर है। देश में सबसे अधिक केस महाराष्ट्र में 1009, दिल्ली में 513, कर्नाटका में 441, राजस्थान में 373, केरला में 333, गुजरात में 204, तमिलनाडु में 185 हरियाणा में 123, तेलंगना में 123 केस अभी तक रेकॉर्ड किये गए हैं।

Read also: वियतनाम में कोरोना के 16,553 नए मामले सामने आए

कोरोना के मामले भी बढ़े

देश में कोरोना के मामले जंगल की आग की तरह फैलते जा रहे हैं। रविवार को देश में डेढ़ लाख से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटे में 1 लाख 59 हजार, 632 मरीज सामने आए हैं। वहीं संक्रमण दर भी बढ़कर 10.21 फ़ीसदी हो गयी है। जबकि साप्ताहिक दर 6.77 फ़ीसदी है। अब तक देश में 5 लाख, 90 हजार, 611 मामले सक्रिय हैं। कई राज्यों में संक्रमण कई गुना रफ़्तार से बढ़ रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related