भाजपा के आधा दर्जन मंत्री व कई विधायक होंगे सपा में शामिल! अरुण राजभर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

उत्तराखंडभाजपा के आधा दर्जन मंत्री व कई विधायक होंगे सपा में शामिल!...

Date:


भाजपा के आधा दर्जन मंत्री व कई विधायक होंगे सपा में शामिल! अरुण राजभर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि योगी सरकार के करीब आधा दर्जन मंत्री उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। हालांकि नाम लेने से वे बचते रहे लेकिन संकेत दे दिया कि पिछड़े वर्ग से आने वाले अधिकांश मंत्रियों से उनकी बातचीत जारी है। इसके अलावा उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि बसपा से भाजपा के साथ गए और मंत्री बने नेताओं से उनकी लगातार बात हो रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कई दर्जन विधायक ऐसे हैं जो सपा और सुभासपा के साथ आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ज्वाइनिंग कराई जाएगी।

दयाशंकर सिंह व ओपी राजभर की मुलाकात के बाद हलचल बढ़ी

भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर की मुलाकात से नया सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। इस बीच सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव और ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने इस मुलाकात को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अरुण राजभर ने साफ कहा है कि दयाशंकर सिंह कभी सुभासपा और सपा के गठबंधन के साथ आ सकते हैं। डेली इनसाइडर से बातचीत के दौरान अरुण राजभर ने तो यहां तक कह दिया है कि दयाशंकर सिंह और उनकी मंत्री पत्नी स्वाती सिंह को भाजपा पसंद नहीं कर रही है। दोनों को टिकट नहीं मिला तो वे हमारे साथ आ सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा के कई मंत्रियों और विधायकों के भी साथ आने का दावा किया जा रहा है।

Read also: हिन्दू समाज के अपमान पर ही टिकी है विपक्ष की राजनीति : बिहार भाजपा

पहले से चर्चाओं का बाजार है गर्म

गौरतलब है कि यूपी में सियासी हलचलों के बीच यह बात जोर पकड़ रही थी कि भाजपा के कई मंत्री पाला बदलने की फिराक में हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन बसपा से भाजपा में गए कई नेता सपा के साथ आने की तैयारी कर रहे हैं। अरुण राजभर ने तो नाम नहीं लिए लेकिन उन्होंने संकेत दे दिया है कि भाजपा कई मंत्री और नेता उनके साथ आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है। जनता उनसे बेहद नाराज है। योगी आदित्यनाथ के नाम पर भाजपा को अब कोई वोट नहीं देगा। उन्होंने दावा किया भाजपा के कई प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएंगे।

सीटों पर डिप्लोमेटिक आंसर

अरुण राजभर ने विपक्ष के नेताओं की आमद को स्वीकारा तो लेकिन गठबंधन में उन्हें कितनी सीटें मिल रहीं हैं, इसका खुलासा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह 403 सीटों पर सपा के साथ लड़ रहे हैं। अरुण राजभर ने कहा कि उनका मुख्य मुद्दा भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। इसके लिए वो हर समझौता करने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अगर लालच होता तो उनके नेता कैबिनेट मंत्री, कई आयोगों के अध्यक्ष और सदस्यों का पद नहीं ठुकराते। उन्होंने उनकी लड़ाई भाजपा से उसकी वादाखिलाफी को लेकर है।

Read also: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फर्क साफ है अभियान पर जताई आपत्ति

आरक्षण का मुद्दा रखेंगे अखिलेश के सामने

अरुण राजभर ने कहा कि हमारा अखिलेश के साथ गठबंधन जातिवार जनगणना, आरक्षण को सही तरीके से लागू करना, सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू करने आदि के मुद्दों पर हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद हम जातिवार जनगणना कराएंगे। उसके आधार पर आरक्षण लागू कराएंगे। प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में भी आरक्षण की बात हम अखिलेश यादव के सामने करेंगे। अरुण ने कहा कि पिछली बार की हुई गलतियों को भूलने को तैयार हैं और आरक्षण के मुद्दे को सही तरीके से लागू करवाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related