Nana Patekar को भा गई जोशीमठ की वादियां, जताई जमीन खरीदने की इच्छा

उत्तराखंडNana Patekar को भा गई जोशीमठ की वादियां, जताई जमीन खरीदने की...

Date:

चमोली। मराठी फिल्म की शूटिंग के लिए चमोली के जोशीमठ पहुंचे फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर यहां की वादियों के मुरीद हो गए हैं। नाना पाटेकर ने यहां जमीन खरीदकर रहने की इच्छा जताई है। जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने नाना पाटेकर से मुलाकात कर उन्हें स्थानीय सेब और अखरोट भेंट किए हैं। नाना पाटेकर यहां नौ दिनों तक रहने के बाद हेलीकॉप्टर से रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी पहुंचे। चमोली जिले की चीन सीमा से लगी नीती घाटी में नौ दिनों तक मराठी फिल्म की शूटिंग हुई। फिल्म के मुख्य किरदार में नाना पाटेकर अपने अन्य सहयोगियों के साथ नीती गांव, तपोवन और लाता क्षेत्र पहुंचे। वे जोशीमठ में एक होटल में ठहरे हुए थे।

इस दौरान नाना पाटेकर सेना ब्रिगेड में अधिकारियों व जवानों से मिलने पहुंचे। सेना ब्रिगेड में नाना पाटेकर ने मराठी, तेलगू भाषा बोलने वाले जवानों के साथ उनकी बोली-भाषा में बात कर खूब हंसी-ठहाके लगाए। नाना पाटेकर के साथ प्रशंसकों ने खूब फोटो खिंचवाई। नाना पाटेकर ने स्थानीय लोगों से कहा कि उन्हें यहां की वादियां खुबसुरत लगी हैं। उन्होंने भविष्य में यहां जमीन खरीदकर यहां रहने की इच्छा जताई।

कोकोनट मोशन पिक्चर्स के बैनर तले फिल्म निर्माता रिश्मन मजेठिया फिल्म यूनिट के साथ चमोली जिले के लाता और मलारी में मराठी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में हिंदी फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर पिता की भूमिका निभा रहे हैं। जबकि उनके पुत्र की भूमिका में अभिनेता सिद्धार्थ हैं। मलारी के देव सिंह राणा, अग्गी राणा आदि का कहना है कि नाना पाटेकर बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। उन्होंने यहां के रहन-सहन, वेशभूषा और मौसम के बारे में भी जानकारी ली है। उन्होंने यहां मकान बनाने की बात कही है। महेंद्र चैहान ने बताया कि फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के साथ वो करीब पंद्रह मिनट तक रहे। उन्होंने यहां के तीर्थस्थलों और पर्यटनों के बारे में पूछा। जोशीमठ से हेलीकॉप्टर से वे गुप्तकाशी रवाना हुए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...