हर-हर गंगे के उद्घोष से गूंजा हरिद्वार, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

उत्तराखंडहर-हर गंगे के उद्घोष से गूंजा हरिद्वार, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की...

Date:


हर-हर गंगे के उद्घोष से गूंजा हरिद्वार, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

महाशिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार में कुंभ का पहला स्नान शुरू

हरिद्वार। आज महाशिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं ने कुंभ का पहला स्नान किया। पतित पावनी मां गंगे के पवित्र जल में स्नान कर पुण्य कमाने की चाहत में श्रद्धालुओं का आगमन बुधवार रात से ही शुरू हो गया था। हर की पैड़ी श्रद्धालुओं से खचाखच भरी हुई थी। आज ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाना शुरू कर दिया था। महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का पार्वती से विवाह हुआ था इसलिये लोगों ने गंगा स्नान कर भगवान शंकर का जलाभिषेक कर अराधना की।

हरिद्वार में कुंभ मेले का पहला स्नान आज महाशिवरात्री के अवसर पर हो रहा है। इस अवसर पर बड़ी तादाद में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं। बुधवार रात से शुरू हुआ श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। मां गंगा के जल से स्नान करने का पुण्य लाभ कमाने वाले श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर दान-पुण्य किया। आज होने वाले शाही स्नान के लिये व्यवस्था बनाते हुए प्रशासन ने ब्रह्मकुंड क्षेत्र में सुबह आठ बजे तक ही आम श्रद्धालुओं को स्नान करने की अनुमति दी है।

11 बजे से होगा महाशिवरात्री का पहला शाही स्नान

आज सुबह 11 बजे से लेकर शाम 6.30 बजे तक दस नाम सन्यासी अखाड़ों के साधु-संत, महामंडलेश्वर और आचार्य महामंडलेश्वर स्नान करेंगे। हर की पैड़ी पर सर्वप्रथम श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा आह्वान अखाड़ा अग्नि अखाड़ा स्नान करेंगे। उसके बाद श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा आनंद अखाड़ा और उसके बाद आखिर में श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा और श्री अटल पंचायती अखाड़ा आखिर में हर की पैड़ी पर गंगा स्नान करेंगे सुबह 9 बजे जूना अखाड़ा के नागा साधू अपने अखाड़े से हर की पैड़ी गंगास्थान स्नान हेतु निकलेंगे। पहले शाही स्नान में श्रद्धालुओं पर हेलीकाॅप्टर से फूलों की वर्षा की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...