Good News: उत्तराखंड में हेली सेवा से होंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन, अगली बार से सीधी सेवा होगी शुरू

उत्तराखंडGood News: उत्तराखंड में हेली सेवा से होंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ के...

Date:

बद्रीनाथ और केदारनाथ का रास्ता होगा आसान, अगले सीजन से शुरू करने की तैयारी

अब बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा करने वालों को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि अगले सीजन से देहरादून से केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिये सीधी हेली सेवा शुरू करने की तैयारी अभी से शुरू कर दी गयी है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिल सकती है।

जानकारी के अनुसार नागर विमानन महानिदेशालय से अगर इस रूट को मंजूरी मिल जाती है तो यात्रियों को अधिक सुविधा मिलने लगेगी। बता दें कि यात्रियों की सुविधा को विस्तार देने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन हुआ था, जहाँ यूकाडा की तरह देहरादून से बद्रीनाथ, केदारनाथ से वैली, वैली से बद्रीनाथ आदि रुट पर हवाई सेवा का प्रस्ताव है।

इसके साथ ही यूकाडा अपने स्तर से परीक्षण करके इसके बारें में शासन को जल्द ही अवगत कराएगा, जिससे इसके शुरू होने का रास्ता साफ हो जायेगा। दूसरी ओर हेलीपैड की सुरक्षा के लिये केदारनाथ में प्राइवेट एजेंसियों को लाने का सोचा जा रहा है, जहाँ अग्निशमन विभाग भी प्राइवेट एजेंसियों को दिया जायेगा।

इसके साथ ही अगले सीजन में हर हेलीपैड और हेलीपोर्ट पर अत्याधुनिक कैमरों की व्यवस्था की जायेगी, जिससे व्यवस्थाएं और भी चाक-चौबंद होंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...