टेक डेस्क: Xiaomi का Redmi Note 9 स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका दिया जा रहा है। ये स्मार्टफोन Flipkart Mobile Bonanza Sale में बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है जहां फोन को 10,499 रुपये में खरीदने का मौका है | इसके अलावा HDFC कार्ड से खरीदने पर 10 फीसदी इंस्टैंट डिस्काउंट का ऑफर दिया जा रहा है और साथ में नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीददारी का मौका होगा।
Redmi Note 9 स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 9 स्मार्टफोन में 6.53 इंच की फुल एचडी+ डॉट डिस्प्ले है और रेजोल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। स्मार्टफोन में octa-core MediaTek Helio G85 प्रोसेसर है और इसमें स्टोरेज को यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 512GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।
Read also: 6 महीने, 105 ओवर और सिर्फ 7 विकेट, ये पुराना बुमराह तो नहीं
फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी है , प्राइमरी सेंसर 48MP का है, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,020mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है | इसके अलावा फोन के रिटेल बॉक्स में ग्राहकों को 22.5W का चार्जर मिलेगा और ये 9W मैक्स वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

