Z plus Security False Latter: जेड प्लस सिक्योरिटी के लिए गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भेजा गया पत्र निकला फर्जी, जांच के आदेश

उत्तराखंडZ plus Security False Latter: जेड प्लस सिक्योरिटी के लिए गृहमंत्री अमित...

Date:

देहरादून। जेड प्लस सिक्योरिटी के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भेजा गया पत्र फर्जी पाया गया है। इस पत्र के बारे में जब जांच की गई तो पाया गया कि इस तरह का कोई भी पत्र केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से नहीं भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया है और अधिकारियों का जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं। बता दें कि जेड प्लस सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा सीएम पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र नहीं भेजा था। अब यह फर्जी पत्र इंटरनेट पर भी वायरल होने लगा है। जांच में गृहमंत्री का यह पत्र फर्जी पाया गया।

Read also : Jail से Bail वाले का समर्थन कर रही है कांग्रेस: Smriti Irani

इस मामले में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूङी ने जानकारी दी कि संज्ञान में आया कि किसी व्यक्ति को जेड प्लस सुरक्षा के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री धामी को पत्र नहीं भेजा गया। इंटरनेट में वायरल हो रहे इस फर्जी पत्र को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गम्भीरता से लिया है। उन्होंने इस मामले में जांच के बाद दोषी व्यक्तियों  पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये। बता दें कि पीआईबी की फेक्ट चैक द्वारा भी इस पत्र को फर्जी बताया गया है। एसटीएफ उत्तराखंड में सोशल मीडिया इंटरवेशंन सेल कार्यरत है। जिसका उदेश्‍य इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक एंव गलत सूचना प्रसारित होने पर रोक लगाना और उनका विश्लेषण कर वैधानिक व उचित कानूनी कार्रवाई करना है।

Also Read : Kanpur Violence : कानपुर हिंसा मामले का मास्टरमाइंड जफर हयात सहित चार आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

आज बुधवार को सोशल मीडिया इंटरवेशंन सेल को इंटरनेट पर पोस्ट मिली। जिसमें गृहमंत्री अमित शाह के लैटर पैड पर सशंय पैदा करने वाला पत्र लिखा था। पत्र की जांच के बाद पाया गया कि गृहमंत्री के पत्र को बदलकर कानून व्यवस्था बाधित करने के लिए किसी शरारती तत्व ने इस तरह की सूचना प्रसारित की है। मामले में एसटीएफ की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...