Dehradun Weather News: देहरादून में आज ओले गिरने की आशंका, कई जिलों में चमक गरज के साथ बारिश

उत्तराखंडDehradun Weather News: देहरादून में आज ओले गिरने की आशंका, कई जिलों...

Date:


Dehradun Weather News: देहरादून में आज ओले गिरने की आशंका, कई जिलों में चमक गरज के साथ बारिश

देहरादून। आज राजधानी देहरादून (Dehradun) में ओले गिरने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और चमक गरज के साथ बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश होने की उम्मीद जताई है। जबकि अन्य स्थानों पर मौसम पहले की अपेक्षा साफ रहेगा।

Read also: Smart City Award 2022: देहरादून को मिला स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्डस 2022, दिल्ली में होगा सम्मान

मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर चमक और गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया प्रदेश में मौसम का मिजाज आज फिर बदल रहा है। इससे कुछ जिलों में बारिश के अलावा कुछ हिस्सों में बादल छाये रहेंगे ।

Read also: Corona Vaccination: हरिद्वार और देहरादून में लगेगी सबसे अधिक 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कोविड टीका

इसके अलावा राजधानी देहरादून( Dehradun) के कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है। वहीं, राजधानी मसूरी और इसके आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहेगा। वहीं दिन में मामूली बादल छाये रहने का अनुमान हैं। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी में ठंडक का अहसास होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...