Chief Minister Dhami Said: मुख्यमंत्री धामी बोले ‘अग्निपथ योजना’ खोलेगी नौजवानों के लिए सेना में भर्ती के द्वार

उत्तराखंडChief Minister Dhami Said: मुख्यमंत्री धामी बोले 'अग्निपथ योजना' खोलेगी नौजवानों के...

Date:

देहरादून:  उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘अग्निपथ’योजना के जरिए प्रदेश के नौजवानों के लिए भारतीय सेना के द्वार खोलने की बात कही है। आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश के रक्षामंत्री  राजनाथ सिंह ये पहल नौजवानों के लिए सेना में भर्ती के द्वार खोलेगी। उन्होंने कहा कि अग्निपथ के माध्यम से देश की सैन्य ताकत मजबूती होगी। इसी के साथ युवाओं की कौशलता और प्रतिबद्धता में सुधार आएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज मीडिया से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की रक्षा व्यवस्था को लेकर पिछले कुछ सालों में बड़े सुधार किए गए है। अग्निपथ योजना इन्हीं में से एक है। इससे देश के नौजवान चार साल अपने सेना में दे सकेंगे।

Also read: भाजपा कांग्रेस एक ही बात जनता मांगे आप का साथ

योजना से अग्निवीर तैयार किए जाएंगे। जो देश के नौजवान आर्म फोर्स में जाकर नई तकनीक से ट्रेंड किया जाएगा। इससे देश को हाई स्किल आर्म फोर्स मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सेना विश्व की बेहतरीन सेना में से एक है। इसको और अधिक सदृढ बनाने के लिए ही ये ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसके तहत युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा। इस दौरान भर्ती किए गए अग्निवीरों को अच्छा वेतन मिलेगा। सेना में चार साल की नौकरी के बाद उनके भविष्य के लिए अन्य अवसर भी दिए जाएंगे।

Also read: गुजरात मंथन में जुटी आप ने किशोरभाई देसाई को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत जो नौजवान चार साल बाद सेना की नौकरी से निकलेंगे ऐसे अग्निवीरों को उत्तराखंड सरकार पुलिस की भर्ती में प्राथमिकता के अवसर देगी।
उन्होंने कहा कि इसके लिए 17 साल छह महीने से लेकर 21 साल के युवा भर्ती के पात्र होंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए कार्य करते हैं। सैनिकों की कई लंबित मांगों को केंद्र ने स्वीकृति प्रदान की है। भारत रक्षा के क्षेत्र में आज तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related