Business:- भारत की विश्वशनीय जीवन बीमा कम्पनी LIC ने अपने ग्राहकों के लिए नया सेविंग प्लान लॉन्च लॉन्च किया है। LIC की ओर से ग्राहको के लिए धन संचय सेविंग प्लान लॉन्च हुआ है। जो की कल यानी 14 जून से लागू हो गया है। LIC का यह प्लान ग्राहको को नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, इंडिव्यूजुअल सेविंग लाइफ इंश्योरेंस प्लान है, जो कि सेविंग के साथ ही जीवन बीमा कवर सुविधा मुहैया कराता है।
LIC की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जो भी ग्राहक इस प्लान के साथ अपना बीमा करवाएंगे उन्हें 100 फीसदीं गारंटी के साथ रिटर्न मिलेगा। LIC के धन संचय प्लान के साथ लोग अपना बीमा 5 साल से लेकर अधिकतम 15 साल के लिए करवा सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को इनकम बेनिफिट्स में बढ़ोतरी, सिंगल प्रीमियम लेवल इनकम बेनिफिट्स और सिंगल प्लान की सुविधा मिलेगी।
इतना ही नहीं LIC का यह नया प्लान लोन की भी सुविधा दे रहा है। इससे आप राइडर्स भी खरीद सकते हैं। LIC ने इस प्लान के साथ कुल 4 प्लान पेश किए हैं जो ग्राहको के लिए काफी बेनिफिशयल साबित हो सकते हैं। अगर हम बात प्लान 1 और 2 की करे तो इसमे 3,30,000 रुपये का सम एश्योर्ड प्लान पेश किया जाएगा। वही प्लान 3 के तहत 2,50,000 रुपये का न्यूनतम सम-एश्योर्ड कवर दिया जाएगा। वही प्लान 4 में 22,00,000 रुपये का सम-एश्योर्ड कलर मिलेगा। फिलहाल इसके लिए प्रीमियम की लिमिट नहीं तय है लेकिन इस प्लान के लिए मिनियम आयु वर्ष 3 साल है। LIC ने इस प्लान को खरीदने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो सुविधा दी है।

