उत्तरकाशी। दो साल बाद शुरू हुई चारधाम तीर्थ यात्रा पर इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे सरकार की सभी सुविधाएं धराशाही होती जा रही है। सरकार की ओर से जो इंतजाम किए गए थे। वह सभी इंतजाम भीड़ के आगे बौने साबित हो रहे हैं। सबसे बड़ी परेशानी चार धाम तीर्थयात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण को लेकर उठानी पड़ रही है। जिसमें श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराने को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं ने पंजीकरण समाप्त कराने की मांग को लेकर होटल व्यवसायियों ने आगामी 5 जून को गंगोत्री हाइवे जाम करने की चेतावनी दी है। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में गंगोत्री होटल एसोसिएशन ने एडीएम तीर्थपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि तीर्थयात्रियों को अनावश्यक रूप से रोका जा रहा है।
Read also: चारधाम यात्रा : एक दिन में चार श्रद्धालुओं की हार्टअटैक से मौत
चारधाम यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण बाध्यता व यात्रियों की सीमित संख्या के चलते इसका असर बुकिंग पर पड़ रहा है। बुकिंग के बावजूद होटल के कमरे खाली हैं। होटल एसोसिएशन ने आनलाइन पंजीकरण की बाध्यता खत्म करने की बात कही है। आरोप है कि होटल एसोसिएशन की मांग को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। इसका खामियाजा होटल व्यापारियों को उठाना पड़ रहा है।

