रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा में सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर ही चार श्रद्धालुओं की मौत हार्टअटैक से हो गई। सबसे अधिक श्रद्धालुओं की मौत केदाननाथ धाम में हो रही है। केदारनाथ धाम में अब तक 58 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। 24 घंटे के भीतर जो चार मौतें हुई हैं। बता दें कि श्रद्धालुओं की हो रही मौतों को रोकने के लिए सरकार की ओर एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। इतना नहीं नहीं तीन राज्य के श्रद्धालुओं को लगातार दिशा निर्देश जारी कि ए जा रहे हैं। इसके बाद भी सर्वाधिक मौतें इन्हीं तीन राज्य के आए श्रद्धालुओं की हो रही हैं। ये तीन राज्य है गुजरात, राजस्थान और मप्र। अधिकारियों का कहना है कि केदारनाथ धाम में भौगोलिक परिस्थितियां बिल्कुल अलग हैं। यहां पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। तीर्थ यात्रियों की सांस अटका रहा है। चारधाम में हृदयाघात से अब तक सबसे अधिक तीर्थ यात्रियों की मौत केदारनाथ धाम में ही हुई है।
Read also: कानपूर साम्प्रदायिक हिंसा: अब तक 35 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश
पिछले 24 घंटे के भीतर चार श्रद्धालुओं की त के बाद यह केदारनाथ धाम में मृत श्रद्धालुओं की संख्या 58 पहुंच गई है। जबकि, चारों धाम में अब तक 122 श्रद्धालुगण दम तोड़ चुके हैं। केदारनाथ धाम जा रहे नागपुर निवासी आदित्य अनंत को दिल की बीमारी होने पर सोनप्रयाग चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अहमदाबाद और मालेगांव के दो श्रद्धालुगणों ने दम तोड़ दिया। मध्य प्रदेश के एक श्रद्धालु की सोनप्रयाग अस्पताल में मौत हो गई। मप्र निवासी दौलत को सीतापुर पार्किंग में सीने में दर्द उठने पर चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

