Accident In Uttarakhand: यमुनोत्री धाम में एमपी के श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 28 की मौत

उत्तराखंडAccident In Uttarakhand: यमुनोत्री धाम में एमपी के श्रद्धालुओं से भरी बस...

Date:

उत्तरकाशी। रविवार को उत्तरकाशी में उस समय चीख पुकार मच गई। जब यमुनोत्री धाम जा रही 40 श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में मप्र के पन्ना जिले के 28 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाकी अन्य घायल हो गए। हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं को मप्र सरकार ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है। वहीं घायलों को पांच-पांच लाख रुपये की मदद की है। हादसे की सूचना के बाद मप्र के मुख्यमंत्री उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। 

Also read: चारधाम यात्रा : एक दिन में चार श्रद्धालुओं की हार्टअटैक से मौत

बताया जाता है कि बस मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी थी और यमुनोत्री धाम जा रही थी। बस में मध्य प्रदेश के 40 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में 28 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि बाकी अन्य घायल है। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा-बर्नीगाड के बीच हुआ है। जिसमें मप्र के पन्ना जिले के 28 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर है और रेस्क्यू किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक शवों को निकालने के बाद घायलों को खाई से निकाला जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई बस का चालक दो दिन से सोया नहीं था। हादसे में घायलों को उपचार के लिए डामटा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मप्र के जिला पन्ना के श्रद्धालुओं से भरी बस आज रविवार को हरिद्वार से सुबह 10 बजे चली थी। बस को आज एआरटीओ ऋषिकेश आफिस की ओर से 15 मई से 15 नवंबर तक ग्रीन कार्ड जारी किया था। आज रविवार को बस को ट्रिप कार्ड जारी हुआ था। शाम 6:40 बजे बस की डामटा चेक पोस्ट पर जांच भी हुई थी। इसके बाद बस आगे बढ़ी और कुछ देर बाद हादसा हो गया।

Also read: चारधाम यात्रा में दर्शन के लिए स्लाट पाने के लिए लाइन में गुजर रही श्रद्धालुओं की रातें

हादसे की जानकारी के बाद जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला स्वयं और डाक्टरों की टीम एम्बुलेंस के साथ घटना स्थल की ओर रवाना हो गई। सीएमओ को पीएचसी डामटा एवं सीएचसी नौगांव में घायलों के उपचार करने हेतु पर्याप्त संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने  आपदा क्यूआरटी व राजस्व टीम को भी रवाना करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी इस समय खुद घटना स्थल पर मौजूद हैं। हादसे का शिकार हुई बस कुमाऊं मंडल की है। जो यातायात पर्यटन एवं विकास सहकारी संघ लिमिटेड कंपनी की ओर से हरिद्वार भेजी थी। इस बस में 44 लोग मप्र के सवार थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...