Firdous Gang Injured In Police Encounter: कुख्यात फिरदौस गैंग पुलिस के बीच तड़के हुई मुठभेड़ में 25 हजारी घायल

उत्तर प्रदेशFirdous Gang Injured In Police Encounter: कुख्यात फिरदौस गैंग पुलिस के बीच...

Date:

नोएडा। आज तड़के कोतवाली फेस दो पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने शातिर बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश की पहचान कुख्यात फिरदौस गिरोह के 25 हजार के इनामी बदमाश बुलंदशहर निवासी कफील के रूप में हुई है। जो वर्तमान में सलारपुर में रहकर डकैती और लूट की घटना को अंजाम देता था। काफिल के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

Also Read : Uttarpradesh News Today: तिकुनियां हिंसा के गवाह भाकियू नेता ने शस्त्र लाइसेंस पाने के लिए करवाया अपने ऊपर हमला

एडीसीपी इलामारन जी ने बताया कि रात 3 बजे फेस दो कोतवाली पुलिस प्रभारी सुजीत उपाध्याय की अगुवाई में सेक्टर-88 स्थित एसएमसी कंपनी के पास गश्त कर रही थी। तभी बाइक सवार एक युवक उधर से गुजरा। संदिग्ध लगने पर जब पुलिस ने युवक को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस की टीम पर फायर झोंक दिया और भागने लगा। पुलिस की टीम  द्वारा पीछा करने पर पुलिस ने जबाबी फायरिंग मे चलाई गयी गोली पैर में लगने के कारण बदमाश कफिल को घायल अवस्था में थाना क्षेत्र के सेक्टर-88, सीएनजी पम्प, एसएमसी के पास से गिरफ्तार किया गया है।

Also Read : Unnao BJP MP Sakshi Maharaj: साक्षी महाराज की हिंदुओं को सलाह, अपनी रक्षा के लिए रखे साथ में रखे शस्त्र

पुलिस के आलाधिकरियो ने बताया कि घायल बदमाश फिरदौस गैंग म सक्रिय सदस्य है। जिसपर लूट, हत्या, डकैती, चोरी के करीब एक दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज है और यह थाना फेस2 से वाँछित चल रहा था। इसके पास से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल हीरो होण्डा एचीवर (बिना नम्बर प्लेट), एक अवैध तमंचा सहित जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...