दलितों-पिछड़ों को हिंदू नहीं मानती भाजपा, अब 15 बनाम 85 की लड़ाई है: स्वामी प्रसाद मौर्या

उत्तराखंडदलितों-पिछड़ों को हिंदू नहीं मानती भाजपा, अब 15 बनाम 85 की लड़ाई...

Date:


दलितों-पिछड़ों को हिंदू नहीं मानती भाजपा, अब 15 बनाम 85 की लड़ाई है: स्वामी प्रसाद मौर्या

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर लिया। इस मौके पर स्वामी प्रसाद मौर्या ने भारतीय जनता पार्टी पर खूब शब्दबाण चलाएं साथ ही मायावती को भी निशाने पर लेने से नहीं चूके।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुछ बददिमाग लोग यह कहते हैं कि मैंने बेटे के मोह में भारतीय जनता पार्टी छोड़ी है लेकिन सच यह है कि दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों की आंख में धूल झोंकने वाली भारतीय जनता पार्टी को छोड़ा है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य और केशव प्रसाद मौर्या के नाम पर पिछड़ों का वोट हासिल किया था साथ ही भाजपा ने यह भी कहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्या केशव प्रसाद मौर्य सीएम बनेंगे जिसके बाद पिछड़े वर्ग ने बड़ी संख्या में वोट किया था। लेकिन जैसे ही सरकार बनी भाजपा ने गोरखपुर से उठाकर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बना दिया। मौर्य ने कहा कि काम करें पिछड़े और फायदा लें 5 परसेंट वाले अगड़े। स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि भाजपा कहती है कि यह लड़ाई अस्सी परसेंट और 20 परसेंट के बीच की है। लेकिन सच्चाई यह है कि यह 15 बनाम 85 की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि पचासी परसेंट तो हमारा है 15 में भी बंटवारा है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि शिक्षक भर्ती में आरक्षण के साथ भेदभाव किया गया है भाजपा के लोग अनुसूचित जाति के लोगों को हिंदू नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि क्या 54 फ़ीसदी वाला पिछड़ा हिंदू नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर यह 23 परसेंट एससी एसटी के लोग और 54 फ़ीसदी पिछड़ी जातियों के लिए भी हिंदू हैं तो उनके हकों की मारी क्यों की गई। स्वामी प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि कि बिना विज्ञापन निकाले शिक्षा विभाग में एक भर्ती निकाली गई जिसमें कहा गया कि अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति के अभ्यर्थी योग्य नहीं है। इस आधार पर नियुक्ति की गई थी। मैंने जब इसका विरोध किया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सहमति दिखाई थी लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने कहा कि निजी कर ला करके आरक्षण को समाप्त किया जा रहा है और यह साजिश भारतीय जनता पार्टी की है।

Read also: स्वामी प्रसाद मौर्य का भाजपा से जाना दुखद : सहयोगी अपना दल ने भाजपा को दी नसीहत

दलितों-पिछड़ों को हिंदू नहीं मानती भाजपा, अब 15 बनाम 85 की लड़ाई है: स्वामी प्रसाद मौर्या
Image credit: Naeem

स्वामी प्रसाद मौर्या ने भारतीय जनता पार्टी को चेताते हुए कहा कि दलितों और पिछड़ों को हिंदू नहीं मानते हैं और बंटवारे की लाइन आपने खींची है इसका खामियाजा को भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि आज का यह जो कार्यक्रम है इसमें अभी तक तो समाजवादी विचार को का जमावड़ा हुआ करता था अब यहां पर लोहिया के विचारों के साथ अंबेडकरी विचारकों का भी जमावड़ा शुरू हो गया है। उन्होंने भाजपा को कहा कि उत्तराखंड में तीन तीन बार मुख्यमंत्री बदल दिए। लेकिन यूपी में यहां पर लगातार अत्याचार होता रहा लखीमपुर की घटना, हाथरस की घटना, गोरखपुर की घटना कई ऐसे मामले आए जहां पर f.i.r. तक नहीं जल्दी लिखी जा रही थी। मैंने मंत्री रहते हुए कहा था कि गगहा और गोरखपुर में गुंडाराज की सरकार है। वहां पर हुई हत्याओं को लेकर इसलिए कार्यवाही नहीं की जा रही थी कि क्योंकि वहां के अधिकारी योगी की जाति के थे। वहां पर दो मौर्या, दो ब्राम्हण, दो बनिया और एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी। इसके बावजूद सरकार दावा कर रही थी कि यहां कानून का राज है। दलितों और पिछड़ों के वोटों के आधार पर भारतीय जनता पार्टी यूपी में 14 साल का वनवास खत्म कर वापस आई थी। सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन्हीं दलितों और पिछड़ों को दफनाने का काम किया।

मौर्य ने कहा कि आज का यह जो कार्यक्रम हो रहा है उसके बाद उत्तर प्रदेश में ऐसी सुनामी चलेगी कि भारतीय जनता पार्टी को कहीं ठिकाना नहीं मिलेगा। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसी को भी इस भूल में नहीं रहना चाहिए कि मैंने पहले ही पार्टी नहीं बनाई है लेकिन मेरा जनाधार किसी पार्टी से कम भी नहीं है। अखिलेश यादव की उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि वह पढ़े लिखे हैं और संवेदनशील हैं उनके नेतृत्व में लाखों लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं जिसका साथ छोड़ता हूं उसका कहीं अता-पता नहीं चलता है। उन्होंने मायावती का उदाहरण देते हुए कहा कि मैं जब जब उनके साथ रहा वह मुख्यमंत्री बना करतीं थीं। मायावती मान्यवर कांशी राम के मिशन से भटक गई है इसलिए मैंने उनका साथ छोड़ दिया और आज वह कहां है यह सभी देख रहे हैं। मैंने बहुत विरोध किया लेकिन वह नहीं मानी। तब मैंने साथ छोड़ दिया आज उनका कहीं अता-पता नहीं है। उन्होंने कहा कि जब मैं बसपा में था तब भारतीय जनता पार्टी तीसरे नंबर पर हुआ करती थी। जैसे ही मैंने बसपा छोड़कर भाजपा ज्वाइन की वैसे ही भाजपा आकाश पर चढ़ गई। उन्होंने यह दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी में इस्तीफा देने का यह सिलसिला लगातार चलता रहेगा। 10 मार्च को जब चुनावी परिणाम आएगा तो 2017 के पहले भारतीय जनता पार्टी का जो आंकड़ा हुआ करता था वही आंकड़ा एक बार फिर से आएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को फिर से दहाई के आंकड़े पर ले आएंगे। उन्होंने कहा कि उनका आक्रोश भाजपा को हिंद महासागर के समुद्र में डुबोने का काम करेगा।

Read also; भाजपा के पिछड़ों पर सपा की नजर, मौर्या-शाक्य-सैनी-कुशवाहा बन सकते हैं वरदान

उन्होंने कहा यह दलितों पिछड़ों के सम्मान का दिन है। व्यापारियों और बेरोजगारों के सम्मान का दिन है। उन्होंने कहा की आउटसोर्सिंग लाकर के सरकारी नौकरियों को खत्म किया गया। मौर्य ने कहा कि उन्होंने आउटसोर्सिंग का विरोध किया था लेकिन सरकार नहीं मानी। आउटसोर्सिंग के जरिए बिचौलियों को खड़ा किया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए मुद्दे को उठाते हुए कहा कि 32 आईएस एक भी दलित और पिछड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नजर में आज भी दलित और पिछड़े इंसान नहीं जानवर हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू की दुहाई देकर इन लोगों को अपने साथ जोड़ते हैं लेकिन इनके साथ ही बुरा व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 85 फ़ीसदी वाले दलित-पिछड़ों,अल्पसंख्यकों को बेकार मानती है और 10-15 फ़ीसदी वालों को सक्षम मानती है। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में जब mulayam Singh Yadav लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे, तब मैं उस समय महामंत्री हुआ करता था। बाद में हम लोगों की राय अलग हो गई। उन्होंने कहा कि नेताजी mulayam Singh Yadav का चरखा दांव फेमस हुआ करता है। अब उनका यह चरखा दांव उनकी पूरी फौज लगाएगी और भाजपा के नेताओं को एक-एक कर ऐसी पटकनी देगी कि वह हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में कुछ लोग अपने आप को चाणक्य बताते हैं लेकिन वह लोग तैयार हो जाए, उन्हें ऐसी पटकनी दी जाएगी कि हमेशा याद रखेंगे। आज मकर संक्रांति के मौके पर हम अखिलेश यादव के नेतृत्व में नई नई सरकार बनाने का संकल्प लेते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related