यूपी चुनाव: 58 सीटों पर आज से शुरू होंगे नामांकन, 10 फरवरी को होगा मतदान

उत्तराखंडयूपी चुनाव: 58 सीटों पर आज से शुरू होंगे नामांकन, 10 फरवरी...

Date:


यूपी चुनाव: 58 सीटों पर आज से शुरू होंगे नामांकन, 10 फरवरी को होगा मतदान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है। जिसके लिए 58 विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया से शुरू हो गई है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान होंगे और परिणाम 10 मार्च को आएगा। पहले चरण में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

Read also: भाजपा पंजाब में शहरी और अर्ध-शहरी विधानसभा सीटों में लड़ सकती है चुनाव

पहले चरण के जिन 58 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है वहां पर पिछली बार 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने 53 सीटें जीती थी। उत्तर प्रदेश के जिन 11 जिलों में शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई है उनमें शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा शामिल हैं। इन जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया 21 जनवरी तक चलेगी। अगर कोई प्रत्याशी अपना नाम वापस लेना चाहता है तो 27 जनवरी इसकी आखिरी तारीख है।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव : मायावती नहीं लड़ेंगी चुनाव

इन 58 सीटों में से 8 विधानसभा सीटें सुरक्षित हैं। बाकी की सीटें सामान्य है। पिछले विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा यहां पर 53 सीटें अपने नाम की थी। वही बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने 2-2 सीटें जीती थी। इसके अलावा रालोद ने भी एक सीट अपने नाम की थी। जबकि बहुजन समाज पार्टी यहां पर 30 सीटों पर दूसरे नंबर पर थी वहीं समाजवादी पार्टी 15 सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी जबकि कांग्रेस 5 सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी। बता दें कि पहले चरण में जहां 58 सीटों पर मतदान होगा वही दूसरे फेज में 55 सीटों पर मतदान होगा। तीसरे चरण में 59 और चौथे चरण में 60 सीटों पर वोटिंग होगी। पांचवें चरण में भी 60, छठे चरण में 57 और सातवें में 54 सीटों पर मतदान होना है। टिकट वितरण की बात करें तो बहुजन समाज पार्टी सभी दलों से आगे चल रही है वही उसके बाद कांग्रेस ने भी 125 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। समाजवादी पार्टी और रालोद गठबंधन ने भी कल 29 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...