आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से रखी जायेगी श्रद्धालुओं पर निगाह

उत्तराखंडआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से रखी जायेगी श्रद्धालुओं पर निगाह

Date:


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से रखी जायेगी श्रद्धालुओं पर निगाह

हर की पैड़ी में एक साथ बीस हजार से अधिक श्रद्धालु होते ही हो जायेगा अलर्ट
कुंभ मेला पुलिस ने स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित की

हरिद्वार। ऐतहासिक कुंभ मेला को भव्य और दर्शनीय बनाने के साथ कोरोना संक्रमण से मुक्त रखने के लिये भी राज्य सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस बार होने वाले कुंभ मेले में कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन में सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सहारा लिया जायेगा। इस साॅफ्टवेयर से जुड़े 50 से अधिक कैमरो के माध्यम से हर की पैड़ी और प्रमुख गंगा घाटों पर स्नान के लिये आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर निगाह रखी जायेगी। निर्धारित संख्या से अधिक श्रद्धालुओं के एक साथ जुटते ही ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साॅफ्टवेयर अलर्ट कर देगा जिसके बाद मेला पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में जुट जायेगी।

कुंभ मेला को लेकर केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी की है जिसमें श्रद्धालुओं के बीच सामाजिक दूरी बनाये रखना बेहद आवश्यक बताया गया है। वहीं हाईकोर्ट ने भी कुंभ मेले की व्यवस्था को लेकर सख्त रूख अपनाया हुआ है। ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या को निर्धारित करने के साथ मेला पुलिस ने निगाह रखने के लिये आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का सहारा लिया है। हरकी पैड़ी के आसपास और कुछ मुख्य गंगा घाटों पर 50 से अधिक कैमरे लगाकर उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साॅफ्टवेयर से जोड़ा गया है। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की संख्या की संख्या तय की गयी संख्या से अधिक होते ही साॅफ्टवेयर अलर्ट जारी कर देेगा।

मेला पुलिस के अनुसार कोरोना संक्रमण से बचाव और समाजिक दूरी का पालन करते हुए हरकी पैड़ी पर एक बार में 20 हजार श्रद्धाुलओं के ही स्नान कर पाने की व्यवस्था की गयी है। इसी प्रकार मालवीय घाट पर 12.825, अस्थी प्रवाह में 1125 और ब्रह्मकुंड और महिला घाट में करीब 5 से 6 हजार श्रद्धालुओं को ही स्नान करने की अनुमति होगी। अब यदि हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की संख्या 20 हजार से अधिक हुई तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साॅफ्टवेयर मेला पुलिस को अलर्ट कर देगा। जिसके बाद मेला पुलिस हर की पैड़ी पर भीड़ कम न होने तक नये श्रद्धालुओं को बाहर की रोके रखेगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मेला आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि कुंभ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साॅफ्टवेयर इंस्टाॅल कराया जा रहा है। इस साॅफ्टवेयर के माध्यम से गंगा घाटों में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने पर पुलिस को तत्काल सूचना मिल जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन कर यात्रियों को गंगा स्नान कराया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related