Uttarakhand Weather forecast: उत्तराखंड में तीन दिन तूफान और भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंडUttarakhand Weather forecast: उत्तराखंड में तीन दिन तूफान और भारी बारिश का...

Date:

Uttarakhand Weather forecast Today उत्तराखंड में तीन दिन तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं टॉस नदी में लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। उत्तराखंड में आज ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन अभी मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं। मंगलवार को उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली। इससे देहरादून और मसूरी में जोरदार हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं।

ऊंचाई वाले इलाकों में तीन दिन तेज हवा और जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही हैं मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार आज 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम के बदलाव का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है।

टोंस और यमुना में प्रवेश पर प्रतिबंध

मानसून की आहट के बीच उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVLN) ने लोगों को टोंस और यमुना नदी में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। पशुओं या वाहन ले जाने पर भी प्रतिबंध लगाया है। इस संबंध में यूजेवीएनएल ने लोगों के लिए अपील जारी कर दी है।

16 जून से 15 अक्टूबर के बीच कभी भी छोड़ सकते हैं पानी

मानसून सीजन आने के बाद बारिश से अचानक नदियों में डैम का पानी छोड़ते हैं। इसके लिए पहले से सूचना देना संभव नहीं रहता। इस कारण से यूजेवीएनएल ने पहले ही नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि मानसून अवधि 16 जून से 15 अक्तूबर के बीच UJVNL इच्छाड़ी बांध और डाकपत्थर बैराज से टोंस नदी, यमुना नदी में बिना सूचना के कभी भी पानी छोड़े सकते हैं। इस अवधि में दोनों नदियों में उतरना, पशु ले जाना या वाहन ले जाना खतरनाक है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...