Latest Launch: Samsung W21 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च एमोलेड डिस्प्ले के साथ मिलेंगे कुल चार कैमरे, जानिए पूरी डिटेल्स

टेक्नोलॉजीLatest Launch: Samsung W21 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च एमोलेड डिस्प्ले के साथ...

Date:


Latest Launch: Samsung W21 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च एमोलेड डिस्प्ले के साथ मिलेंगे कुल चार कैमरे, जानिए पूरी डिटेल्स

कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने नया फोल्डेबल फोन Samsung W21 5G चीन में लॉन्च कर दिया है। इस नए फोल्डेबल फोन का डिजाइन और ज्यादातर फीचर गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 से मिलते हैं। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक Samsung W21 5G फोन की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Latest Launch: Samsung W21 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च एमोलेड डिस्प्ले के साथ मिलेंगे कुल चार कैमरे, जानिए पूरी डिटेल्स

Samsung W21 5G की स्पेसिफिकेशन

Samsung W21 5G स्मार्टफोन में 7.6 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,768×2,208 पिक्सल है। जब इस फोन की स्क्रीन फोल्ड हो जाती है, तो इसके डिस्प्ले का साइज 6.2 इंच का हो जाता है। इसके अलावा इस फोन में Snapdragon 865+ प्रोसेसर, 12GB LPDDR5 रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है। 

कैमरा सेक्शन

कंपनी ने फोटोग्राफी के लिए Samsung W21 5G में ट्रिपल रियर कैमरा दिया है, जिसमें पहला 12MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा 12MP का टेलीफोटो लेंस है। साथ ही इस फोन के फ्रंट में 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Samsung W21 5G की कीमत 

Samsung W21 5G स्मार्टफोन की कीमत 19,999 चीनी युआन (करीब 2.23 लाख रुपये) है। इस कीमत में 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट और केवल गोल्ड कलर ऑप्शन मिलेगा। वहीं, इस फोन की प्री-बुकिंग 11 नवंबर और बिक्री 27 नवंबर से शुरू होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related