बिहार चुनाव: योगी बोले घुसपैठियों को बाहर किया जायेगा, नितीश ने कहा- किसी में इतना दम नहीं

फीचर्डबिहार चुनाव: योगी बोले घुसपैठियों को बाहर किया जायेगा, नितीश ने कहा-...

Date:


बिहार चुनाव: योगी बोले घुसपैठियों को बाहर किया जायेगा, नितीश ने कहा- किसी में इतना दम नहीं

नई दिल्ली: सात नवम्बर को तीसरे व अंतिम चरण में 76 सीटों पर मतदान होगा। पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार और अररिया में मुसलमानों की बड़ी जनसंख्या के कारण भाजपा इन राज्यों में बांग्लादेशी शरणार्थियों के कारण जनसँख्या का संतुलन बिगड़ने की बात करती रहती है। भारतीय जनता पार्टी इसे घुसपैठ बताती है और कई बार घुसपैठियों को देश से बाहर करने की बात कह चुकी है।

योगी ने कही घुसपैठियों को निकालने की बात
बुधवार को भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कटिहार में एक चुनावी जनसभा में कहा कि अगर राजग सत्ता में आया तो घुसपैठियों को बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कटिहार घुसपैठ की समस्या से त्रस्त है।

नितीश ने कहा, किसी में दम नहीं
वहीं किशनगंज ज़िले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भारत से किसी को बाहर करने का किसी में दम नहीं है। नीतीश कुमार ने कटिहार में भी कहा कि कुछ लोग दुष्प्रचार और फ़ालतू बात कर रहे हैं कि देश से निकाल दिया जाएगा, किसी में इतना दम नहीं है कि किसी को देश से बाहर निकाल दे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...