लालू की बेटी ने कंगना को बताया “आंख की अंधी और दलाल”

बॉलीवुडलालू की बेटी ने कंगना को बताया “आंख की अंधी और दलाल”

Date:


लालू की बेटी ने कंगना को बताया “आंख की अंधी और दलाल”

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं। वह लालू और तेजस्वी यादव के समर्थन में लगातार आवाज उठाती रहती हैं, लेकिन रोहिणी ने इस बार सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मोर्चा खोला है। रोहिणी ने अपनी पोस्ट में कंगना को आंख की अंधी और दिमाग से पैदल कहा है।

उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा, “सोशल मीडिया पर अंधभक्ति की कोई सीमा नहीं है..? आंख के अंधी.. दिमाग के पैदल..! फकीरा की दलाली में..! क्या राज्य सभा सीट की खातिर..? या सीधे सीएम बनने की खातिर…! मानवता का गला घोट कर..! गंगा में तैरती लाशों को..! नाइजीरिया का बोलकर..! फकीरा की छवि बचाने को..! फर्जी झांसी की रानी..!”

बता दें, कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि गंगा में तैरती लाशें भारत की नहीं है। यह तो नाइजीरिया की है। इससे पहले भी लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी सोशल मीडिया पर सियासी मुद्दों पर लिखती रही हैं। इतना ही नहीं पिता लालू प्रसाद यादव की रिहाई पर भी उन्होंने कैंपेन चलाया था।

Read also: नेतन्याहू बोले- संघर्ष के लिए हमास ज़िम्मेदार, अभी जारी रहेगा ऑपरेशन

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...