लालू- नितीश से मिली सोनिया, फिर मुलाकात का किया आग्रह

नेशनललालू- नितीश से मिली सोनिया, फिर मुलाकात का किया आग्रह

Date:

महागठबंधन बनाने की कोशिशों में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी से मुलाकात की, बड़ी यह रही कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव बाद दोनों नेताओं से फिर मिलने की बात कही. सोनिया गाँधी के इस आग्रह से साफ़ अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वह महागठबंधन की थियोरी को पसंद कर रही हैं और कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद वो विस्तार से इस मामले में वार्तालाप करना चाहती हैं. 
 
सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा कि इस मुलाकात में विपक्ष की एकता को और मजबूत करने पर पर बात हुई. कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुनाव होने के बाद हमसे एक बार फिर मिलने का आग्रह किया. राजद प्रमुख ने आज इस बात को फिर दोहराया कि कांग्रेस को अलग रखकर कोई गठबंधन नहीं फलीभूत नहीं हो सकता. लालू ने कहा कांग्रेस के नेतृत्व में ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हम लोग बीजेपी को हराएंगे. लालू की इस बात का ये मतलब भी निकाला जा सकता है कि नितीश कुमार वाकई विपक्षी एकता की कोशिशें कर रहे हैं, उनका पीएम पद की दावेदारी से इंकार कोई दिखावा नहीं है. 

बता दें कि अगले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए नितीश कुमार लगातार प्रयास कर रहे हैं, इसी प्रयास में उन्होंने पिछले दिनों दिल्ली जाकर राहुल गाँधी से भी मुलाकात की थी जिसे एक सकारात्मक बैठक कहा गया था. वैसे लालू की कांग्रेस नेतृत्व वाली बात को अगर सहीं माना जाय तो महागठबंधन में कांग्रेस पार्टी को शामिल से क्या ऐतराज़ हो सकता है, कांग्रेस पार्टी ने वैसे भी कह रखा है कि अब वो उसी गठबंधन में शामिल होगी जससे पार्टी को कोई नुक्सान न पहुँच रहा हो।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...