रसोई Bytes: छठ पूजा पर बनाएं ये लाजवाब लाल साग!

रसोई Bytesरसोई Bytes: छठ पूजा पर बनाएं ये लाजवाब लाल साग!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Lal Saag Recipe – छठ पूजा पर कई पारंपरिक चीजें बनाई जाती हैं, इस दिन चठी मैया की पूजा और सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। चूंकि छठ बस आने ही वाला है तो क्यों न कुछ ऐसा नया बनाया जाए जो सबको खूब पसंद आए , जैसे की ये लाल साग। अब सर्दियां है तो ये आपके  शरीर को गर्म भी रखेगा। चलिए जानते है इसकी रेसिपी। 

लाल साग सामग्री 

3 कप लाल साग, 3 सूखी लाल मिर्च, 1/4 छोटा चम्मच हींग, 1 छोटा चम्मच जीरा, 2 चम्मच तेल, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच राई, 1 छोटा चम्मच अमचूर, स्वादानुसार नमक और 1 छोटा चम्मच सफेद तिल

लाल साग रेसिपी (Lal Saag Recipe )

पहले 3 कप साग को अच्छी तरह से साफ कर ले और इसके डंठल अलग कर 3-4 बार अच्छी तरह से धोकर अलग रख लें। अब पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करे और हींग, जीरा, सूखी लाल मिर्च डालें भूनें। इसमें पत्तों को काटकर डालें और अच्छी तरह से सारी चीजों को भून लें और ढककर 3-4 मिनट पकाएं। फिर उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अमचूर और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें। तेल छोड़ने लगे तो इसे बंद कर लें। 

अब दूसरे पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें राई, 1 छोटा चम्मच सफेद तिल और 1 सूखी लाल मिर्च तोड़कर डालकर तड़का बना ले। इसे लाल साग के ऊपर डालें। बस तैयार है लाल साग, इसे रोटी या भात के साथ खाएं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...