लाइफस्टाइल डेस्क। Lal Saag Recipe – छठ पूजा पर कई पारंपरिक चीजें बनाई जाती हैं, इस दिन चठी मैया की पूजा और सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। चूंकि छठ बस आने ही वाला है तो क्यों न कुछ ऐसा नया बनाया जाए जो सबको खूब पसंद आए , जैसे की ये लाल साग। अब सर्दियां है तो ये आपके शरीर को गर्म भी रखेगा। चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
लाल साग सामग्री
3 कप लाल साग, 3 सूखी लाल मिर्च, 1/4 छोटा चम्मच हींग, 1 छोटा चम्मच जीरा, 2 चम्मच तेल, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच राई, 1 छोटा चम्मच अमचूर, स्वादानुसार नमक और 1 छोटा चम्मच सफेद तिल
लाल साग रेसिपी (Lal Saag Recipe )
पहले 3 कप साग को अच्छी तरह से साफ कर ले और इसके डंठल अलग कर 3-4 बार अच्छी तरह से धोकर अलग रख लें। अब पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करे और हींग, जीरा, सूखी लाल मिर्च डालें भूनें। इसमें पत्तों को काटकर डालें और अच्छी तरह से सारी चीजों को भून लें और ढककर 3-4 मिनट पकाएं। फिर उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अमचूर और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें। तेल छोड़ने लगे तो इसे बंद कर लें।
अब दूसरे पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें राई, 1 छोटा चम्मच सफेद तिल और 1 सूखी लाल मिर्च तोड़कर डालकर तड़का बना ले। इसे लाल साग के ऊपर डालें। बस तैयार है लाल साग, इसे रोटी या भात के साथ खाएं।
