Dawood Ibrahim और उसकी गैंग मेम्बरों पर लाखों का इनाम

नेशनलDawood Ibrahim और उसकी गैंग मेम्बरों पर लाखों का इनाम

Date:

पाकिस्तान में रह रहे मुंबई ब्लास्ट के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम की तलाश में बरसों से जुटी भारत की इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी NIA ने आज इस वैश्विक आतंकवादी पर जानकारी देने के लिए 25 लाख रूपये के इनाम का एलान किया है. इसी के साथ NIA ने डी गैंग के छोटा शकील, अनीस इब्राहीम, जावेद चिकना और टाइगर मेमन पर भी लाखों का इनाम घोषित किया है. इन आतंकवादियों के खिलाफ NIA की यह नई कार्रवाई इन लोगों के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और अल कायदा के साथ काम करने की ख़बरों के बाद हुई है. 

भारत ने पिछले साल UNSC को बताया था कि मुंबई बम विस्फोटों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम, जो UNO द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित है, पड़ोसी पाकिस्तान में ऐश की ज़िन्दगी गुज़ार रहा है. भारत ने अपने एक बयान में कहा था कि सोने और नकली नोटों की स्मगलिंग करने वाली डी-कंपनी रातों-रात एक टेररिस्ट यूनिट में तब्दील हो गई और 1993 में मुंबई शहर बम धमाकों से तबाह करने की कोशिश की. इन बम धमाकों में 250 से ज़्यादा बेक़सूर लोग मारे गए थे. दाऊदिबरीम के पाकिस्तान में पनाह लेने के भारत के इस दावे की 2018 में उस वक्त पुष्टि हुई जब UNSC द्वारा जारी आतंकवादी संगठनों और आतंकवादियों की नयी सूची में दाऊद इब्राहिम के कराची ठिकाने का पता शामिल था.

Read also: UP: प्रदेश में 16 आईएएस के तबादले, अखिलेश के नजदीकी सहगल सूचना विभाग से हटाए

बता दें कि मुंबई के अपराध जगत पर राज करने वाला दाऊद इब्राहिम ही 1993 के मुंबई विस्फोटों का मास्टरमाइंड था. उसी ने शहर के 12 अलग अलग स्थानों पर 12 बम विस्फोट कराये थे जिसमें 250 से ज़्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई थी और सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए थे. बताया जाता है कि मुंबई में बम विस्फोटों से पहले ही वह भारत से फरार हो गया था. पहले उसके दुबई में होने की खबर थी और बाद में उसने आतंकवादियों की पनाहगाह पाकिस्तान में पनाह ली और अब भी उसके कराची में होने के सबूत मिलते रहते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related