रसोई Bytes: मीठा खाने का मन है तो बनाएं मीठी नारियल की रोटी, ये रही रेसिपी!

रसोई Bytesरसोई Bytes: मीठा खाने का मन है तो बनाएं मीठी नारियल की...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Coconut Sweet Roti Recipe – क्या अपने कभी नारियल की मीठी रोटी खाई है? अगर नहीं तो आज ही इसे घर पर बनाएं। इसमें नारियल, दूध और घी जैसे कई चीजें मिलाई जाती हैं। आप इसे सुबह नाश्ते में घर पर बना सकते है, ये सभी को काफी पसंद आएगी। चलिए फिर इस स्पेशल रेसिपी के बारे में जानते है। 

मीठी नारियल की रोटी सामग्री –  2 कप गेहूं का आटा, 3/4 कप नारियल, 20-25 बादाम,  4 इलायची, 2-3 बड़ा चम्मच घी, 2 चम्मच सफेद तिल , आधा छोटा चम्मच नमक, 1/2 कप चीनी, और 1 कप दूध

मीठी नारियल की रोटी रेसिपी (Coconut Sweet Roti Recipe ) –

पहले बाउल में आटा, नमक, चीनी और 1 छोटा चम्मच घी डालकर गुनगुने दूध की मदद से आटा गूंथ लें। फिर इसे  20 मिनट के लिए ढक कर रख दें और बादाम और इलायची को पीसकर पाउडर बना लें। स्टफिंग भरने के लिए नारियल, सफेद तिल, बादाम और इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लें। अब आटे की लोई बनाएं और थोड़ा-सा घी लगाकर 1-2 छोटा चम्मच स्टफिंग रोटी के बीच में रख चारों ओर से बंद कर दें। 

अब तवा गर्म करे और फैलाते हुए रोटी को बेल लें, इसे  दोनों तरफ से अच्छी तरह से हल्की ब्राउन होने तक पका लें।  बस इसे आप दही, सब्जी या फिर चाय के साथ सबको खिलाएं। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related