Site icon Buziness Bytes Hindi

Laddu Holi 2022: 70 कुंटल लड्डुओं से लाडली खेलेंगे कान्हा के संग होली


Laddu Holi 2022: 70 कुंटल लड्डुओं से लाडली खेलेंगे कान्हा के संग होली

मथुरा। ब्रज में होली के अनेकों रंग देखने को मिलते हैं। यहां लठमार होली के अलावा रंग होली और लड्डू होली का भी एक अपना अलग ही महत्व है। बरसाना स्थित राधा रानी मंदिर(Radha Rani Temple) पर 10 मार्च को होने वाली लड्डू होली के लिए श्रद्धालु ही नहीं बल्कि स्थानीय दुकानदार भी आतुर रहते हैं। इस बार लाडली जूं कान्हा के साथ 70 कुंटल लड्डुओं से होली खेलेंगे। स्थानीय दुकानदारों ने भी लड्डू होली की पूरी तरह से तैयारियां करी हुई हैं।

Read also: झारखंड के गुमला स्थित नवरत्नगढ़ की पुरातात्विक खुदाई में मिला अद्भुत भूमिगत महल

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Laddu-Holi-2022-1.mp4

बेसन और बूंदी के लड्डूओं की रहती है मांग

रमणरेती आश्रम में हुई होली के बाद ब्रज के लोगों पर रंग गहराने लगा है। रमणरेती से शुरू हुई होली भी पूरे परवान चढ़ चुकी है। ब्रज मंडल में अनेकों रंग होली के उत्सव पर बृजवासी बिखेरते हैं। 10 मार्च 2022 को बरसाना स्थित राधा रानी के मंदिर पर होली का आयोजन किया जाएगा। यहां होली लड्डूओं से खेली जाएगी। स्थानीय मिठाई विक्रेताओं के द्वारा लड्डू होली (Laddu holi) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय दुकानदार बेसन के लड्डू के अलावा बूंदी के लड्डू भी तैयार कर रहे हैं। जिस भक्तों की जैसी भावना होती है वह बरसाना धाम पहुंचकर लड्डू की होली का लुप्त उठाता है। स्थानीय दुकानदारों से जब बात की तो उन्होंने बताया कि कोरोना का इसे निकल कर बाहर आए हैं और इस बार श्रद्धालुओं की संख्या दोगुनी होने वाली है। श्रद्धालुओं की दोगुनी संख्या को ध्यान में रखते हुए होली के लिए लड्डू तैयार किए जा रहे हैं और श्रद्धालुओं बेसन और बूंदी के लड्डू खरीद कर राधा रानी के चरणों में अर्पण करते हैं और अर्पित किए हुए लड्डू से भक्त लड्डू होली का आनंद लेते हैं। मिठाई विक्रेता रामबाबू ने बताया कि पिछली बार कोरोना के से श्रद्धालुओं की संख्या में कमी रही थी, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की संख्या काफी रहने वाली है। लोगों के ऑर्डर आना शुरू हो गए हैं और ऑर्डर के हिसाब से ही हम लड्डू तैयार कर रहे हैं।

Read also: Holi In Barielly: बरेली में होली के अवसर पर होगी रामलीला, डेढ़ सौ साल से ज्यादा पुराना है इतिहास

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Laddu-Holi-2022-2.mp4

इस लिए खेली जाती है लड्डू होली

कृष्ण कालीन मान्यता के अनुसार बरसाने से जब नंद गांव होली खेलने का निमंत्रण भगवान श्री कृष्ण को भेजा जाता है तो निमंत्रण देकर वापस आने वाले पंडा के ऊपर लड्डू की बौछार की जाती है। कहां जाता है कि यह मान्यता भगवान श्री कृष्ण और राधा के होली खेलने से जुड़ी है। राधा रानी द्वारा नंद गांव भगवान श्री कृष्ण के यहां होली के निमंत्रण को भिजवाने के बाद जब भगवान श्री कृष्ण निमंत्रण को स्वीकार कर लेते हैं तो निमंत्रण स्वीकार करने की सूचना बरसाने के लोगों को जब अंडा देता है तो उस खुशी में लड्डू होली खेली जाती है।

Read also: जवाहरबाग कांड के लिए श्रीकृष्ण भी सपा को कोसते होंगे : योगी

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Laddu-Holi-2022-3.mp4

70 कुंटल लड्डू से खेली जाएगी होली

राधा रानी मंदिर (Radha Rani Temple) के सेवायत गोस्वामी से जब बात की तो उन्होंने बताया कि इस बार करीब 50 कुंटल लड्डू होली के लिए तैयार कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 20 कुंटल लड्डू की सेवा राधा रानी के भक्तों द्वारा दी जाएगी। लड्डू होली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10 मार्च को होने वाली लड्डू होली में भक्तों के सात लाडली जी होली खेलेंगी। उन्होंने बताया कि लड्डू होली के दिन सभी घरों में राधा रानी को अर्पित किए हुए लड्डू बटवाए जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जो श्रद्धालु राधा रानी के दर्शन करने आते हैं वह भी अपने साथ अपनी सामर्थ्य के अनुसार लड्डुओं को राधा रानी के श्री चरणों में अर्पित करने के बाद भक्तों पर लड्डू फेंककर होली खेलते हैं।

Exit mobile version