Kumbh 2021: कोविड नेगेटिव रिपोर्ट बिना हरिद्वार में नहीं मिलेगा प्रवेश

उत्तराखंडKumbh 2021: कोविड नेगेटिव रिपोर्ट बिना हरिद्वार में नहीं मिलेगा प्रवेश

Date:


Kumbh 2021: कोविड नेगेटिव रिपोर्ट बिना हरिद्वार में नहीं मिलेगा प्रवेश

11 और 16 फरवरी को होने वाले स्नान के लिए एसओपी जारी
कोविड संक्रमण से बचाव को जिला प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

हरिद्वार। कुंभ के पर्व स्नान के लिये मां गंगा के पवित्र जल में स्नान करने की मंशा है तो आपके पास कोविड 19 की नेगेटिव रिपोर्ट होना जरूरी है। यदि आपके पास 72 घंटे पहले की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट नहीं है तो आपको हरिद्वार के बार्डर से वापस लौटा दिया जायेगा। वहीं स्नान के लिये आने वाले श्रद्धालुओं को कुंभ की वेबसाइट पर आवेेदन करना भी अनिवार्य किया गया है।

ऐतहासिक कुंभ मेले को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखने के लिये केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक तमाम प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा पहले ही कुंभ मेले को लेकर कोविड- 19 की गाइडलाइन जारी कर चुकी है। वहीं अब हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी एसओपी जारी कर दी है।

एसओपी के अनुसार 11 फरवरी और 16 फरवरी को होने वाले कुंभ के पर्व स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को 72 घंटे पहले की कोविड-मुक्त होने की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट लानी होगी। यदि कोई श्रद्धालु बिना कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के हरिद्वार पहुंचा चाहेगा तो उसे बार्डर से ही वापस लौटा दिया जायेगा।

वहीं कुंभ के पर्व स्नान के लिये आने से पहले कुंभ की वेबसाइट www.haridwarkumbhmela2021.com पर आवेदन करना भी अनिवार्य किया गया है। वहीं स्नान के दौरान सामाजिक दूरी बनाये रखना, सेनेटाइजेशन का ध्यान रखना और मास्क पहनना जरूरी होगा। जिले की सभी सीमाओं पर 10 फरवरी से ही चेकिंग शुरू कर दी जाएगी। कोविड रिपोर्ट केे बिना किसी को भी हरिद्वार में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related