कृति सेनन की बहन नुपूर बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू

बॉलीवुडकृति सेनन की बहन नुपूर बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू

Date:


कृति सेनन की बहन नुपूर बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।

नूपुर सेनन ने अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो “फिलहाल” में काम किया था। इस गlने में नूपुर और अक्षय के बीच की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग फैंस को जमकर पसंद आई। यह गाना सुपरहिट और काफी मशहूर रहा। इस गाने के बाद से ही फैन्स को नूपुर सेनन के बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है। फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।

कहा जा रहा है कि नूपुर सेनन ने अपने म्यूजिक वीडियो फिलहाल के माध्यम से बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर जैकी भगनानी और दीपशिखा का ध्यान आकर्षित किया। इसीलिए अगले साल शुरू होने वाली अनटाइटल्ड फिल्म के लिए नूपुर को साइन किया गया है। नूपुर के लिए यह एक शानदार बॉलीवुड डेब्यू होगा जिसकी तैयारी में नुपुर लग गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related