जानिए काजोल ने क्यों कभी नहीं किया गोविंदा के साथ काम

एंटरटेनमेंटजानिए काजोल ने क्यों कभी नहीं किया गोविंदा के साथ काम

Date:

गोविंदा 90 के दशक के सुपरस्टार हैं और आज भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है लेकिन क्या अपने एक चीज गौर की है कि गोविंदा ने सबसे साथ काम किया है पर उनकी एक्ट्रेस काजोल के साथ एक फिल्म भी नहीं है। वहीं काजोल एक से बढ़कर एक भूमिकाएं निभाती हैं और लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद भी आती है, लेकिन गोविंदा और काजोल ने साथ में काम क्यों नहीं किया? आइए हम आपको बताते हैं.

काजोल गोविंदा ने एक साथ फिल्म क्यों नही बनाई ?

काजोल ने बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में बताया, हमने ‘जंगली‘ नाम से एक फिल्म शुरू की थी, जिसे डायरेक्टर राहुल रवैल बनाने वाले थे। इस फिल्म के लिए फोटोशूट भी किया गया था, लेकिन फिल्म शुरू होने से पहले ही बंद हो गई थी. मैं इस बात से सहमत हूं कि गोविंदा एक बेहतरीन अभिनेता हैं और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की हैं। हमारी फिल्म से पहले सिर्फ एक फोटोशूट हुआ था, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग ही नही हुई ।’ इसके बाद काजोल से सवाल किया गया कि क्या वो भविष्य में गोविंदा के साथ कभी काम करेंगी? इस पर काजोल ने कहा, ‘भविष्य के बारे में नहीं पता, लेकिन गोविंदा एक अद्भुत अभिनेता हैं। अगर कुछ अच्छा हुआ तो हम जरूर साथ काम करेंगे।’

फैंस को काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी बहुत पसंद है

शाहरुख खान और काजोल भी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में से एक हैं। 90 के दशक में इस जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था और आज भी फैंस इस जोड़ी को बेहद शानदार मानते हैं. उनकी फिल्में न सिर्फ उनकी जोड़ी को पसंद की जाती हैं बल्कि उनकी फिल्में सुपरहिट रही हैं। अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाजीगर‘ सुपरहिट रही थी। भले ही फिल्म में शाहरुख खान का नेगेटिव रोल था लेकिन दोनों स्टार्स के किरदारों को खूब पसंद किया गया था। यह शाहरुख और काजोल की पहली फिल्म थी जो सुपरहिट हुई। इसके बाद दोनों ने एक साथ कई फिल्में कीं और वो भी हिट रहीं।

गोविंदा की ये फिल्में सुपरहिट रहीं

फिल्म ‘कुली नंबर 1‘ गोविंदा की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। डेविड धवन द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी फिल्म में गोविंदा, करिश्मा कपूर, कादर खान, सदाशिव अमरापुरकर और शक्ति कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म ‘राजा बाबू’ गोविंदा की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ भी लोगों को काफी पसंद आई थी और इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related