अवन रसोई के सबसे महत्वपूर्ण उपकरणों में से एक है, जिसमें आप खाना गर्म करने के अलावा बेकिंग और ग्रिलिंग जैसे काम भी कर सकते हैं। अगर आपको मिनटों में कुछ बनाना हो तो गैस चालू करने की बजाय अवन में ही बनाना अच्छा लगता है. कहने का मतलब यह है कि अवन को आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कई लोगों को इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका नहीं पता होता है, जैसे- लोग इस बात से भी अनजान होते हैं कि बेक और ग्रिल के विकल्प अलग-अलग होते हैं। इसी तरह, कई लोगों को ओवन की प्री-हीट प्रक्रिया भी नहीं पता होती है।
आपको बता दें कि किसी चीज को बेक करने के लिए ओवन को सही तापमान पर गर्म करना पड़ता है, इसे प्री-हीट कहते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में और भी महत्वपूर्ण बातें।
अवन प्री-हीटिंग क्या है?
जिस तरह रोटी बनाने से पहले तवा गर्म करना जरूरी है, सब्जी पकाने के लिए तवे को गर्म करना जरूरी है, उसी तरह अवन में कुछ भी पकाने से पहले उसे सही तापमान पर गर्म करना चाहिए. इस प्रक्रिया को ‘प्री-हीटिंग’ कहा जाता है।
अवन को कितनी देर तक पहले से गर्म करना चाहिए?
उम्मीद है आप समझ गए होंगे कि प्री-हीट क्यों जरूरी है। अब दूसरे चरण की ओर बढ़ते हैं कि अवन को कितनी देर तक प्री-हीट करना है। यह पूरी तरह से इस पर निर्भर करता है कि आप क्या बनाना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आपने कोई रेसिपी पढ़ी है, जहां केक को 400 F (फ़ारेनहाइट) यानी 200 डिग्री सेल्सियस तापमान पर बेक करना है, तो ओवन को 5-7 मिनट के लिए पहले से गरम कर लेना चाहिए। इस समय तक अवन अच्छे से गर्म हो जाएगा और केक अच्छे से बेक हो जाएगा.
प्री-हीटिंग करते समय ध्यान रखने योग्य बातें
- अवन को सही तापमान तक पहुंचने में 10-15 मिनट का समय लगता है. ऐसे में रेसिपी बनाने से पहले ओवन को प्री-हीटिंग पर रख दें।
प्री-हीटिंग से पहले एक बार वेट खोलकर देख लें कि अंदर कोई बर्तन आदि तो नहीं है।
- इसके बाद आपको जो रेसिपी बनानी है उस मुताबिक तापमान को सेट कर ले और फिर अवन को प्री-हीट कर लें.
- अगर आपको अपनी डिश के हिसाब से तापमान नहीं पता है तो अवन का तापमान 25 डिग्री F से ज्यादा न रखें, इससे रेसिपी नहीं जलेगी.
अवन को बार-बार खोलकर चेक न करें क्योंकि इससे आंतरिक तापमान गड़बड़ा जाता है जिससे या तो डिश ठीक से नहीं पकती या बहुत अधिक समय लेती है।

