जाने क्या होगा कल के बाजार का हाल

बिज़नेसजाने क्या होगा कल के बाजार का हाल

Date:

बाजार:- बीते सप्ताह जहां शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। वही कल के बाजार की दिशा ग्लोबल मार्केट, तिमाही के नतीजे और निवेशकों का रुझान तय करेंगे। इसके अलावा खबर यह भी है की कल खुलते बाजार में भागीदारों की निगाह विदेशी निवेशकों (FII) के रुख पर भी रहेगी क्योंकि बन्द हुए बाजार में विदेशी निवेशकों की खूब बिकवाली देंखने को मिली है।
बाजर के रुख के संदर्भ में विशेषज्ञ का कहना है कि कल का बाजार पूर्ण रूप से मुद्रसफीति और निवेशकों के रुझान पर निर्भर रहेगा। क्योंकि दुनिया भर के बाजार में आई गिरावट सभी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से बाजार में जोरदार बिकवाली जारी है। अमेरिका बाजार में भी टूट देंखने को मिली है वही डॉलर भी कमजोर हुआ है। हालाकि पिछले कई दिनों से कमजोर हुए रुपये ने बीच मे करवट बदली लेकिन इसका रुख कुछ ठीक नहीं रहा और यह फिर से सुस्त पड़ गया। 
ऐसे में कल के बाजार से ज्यादा उम्मीद बांधना उचित नहीं होगा लेकिन अगर विदेशी बाजर की गति ठीक रही तो भारतीय बाजार में कल उछाल देंखने को मिल सकता है। सप्ताह घरेलू मोर्चे पर बड़े घटनाक्रमों के अभाव में बाजार की दिशा वैश्विक रुझानों से तय होगी हालांकि, कंपनियों के चौथी तिमाही के परिणामों के मद्देनजर कुछ शेयर विशेष गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related