Chicken Price in Pakistan: पाकिस्तान में मुर्गे के मीट का भाव जानकर हो जाएंगे हैरान

इंटरनेशनलChicken Price in Pakistan: पाकिस्तान में मुर्गे के मीट का भाव जानकर...

Date:

कराची। पाकिस्तान में महंगाई से हालात काफी खराब हैं। हालात ये हैं कि दिनों दिन कोई ना कोई चीज के भाव आसमान चढ़ रहे हैं। अब कराची में मुर्गे का मीट का भाव आसमान पर चढ़ गया है। कराची में मुर्गा 600—700 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है।  कराची ही नहीं अन्य इलाकों में भी मुर्गा का भाव आसमान पर पहुंच गया है। कहीं भी मुर्गे का मीट 600 रुपये प्रति किग्रा से कम नहीं है। कहीं—कहीं पर तो एक किलोग्राम मीट 700 रुपये में खरीदा जा रहा है। 

Read also: Petrol Diesel Price Today: पाकिस्तान में 30 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल डीजल, जानिए आज अपने शहर का हाल

मध्य आय वाले वर्ग के लोगों के लिए ये समय काफी कठिनाई वाला है। लोग बीफ़ और बकरे का गोश्त महंगा होने के कारण मुर्गे का गोश्त ख़रीदकर खा रहे थे। लेकिन अब मुर्गे का गोश्त महंगा होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। 

लोगों का कहना है कि बकरे का मीट ख़रीदना तो पहले से आम आदमी की पहुँच से बाहर है। अब बीफ़ भी महंगे दामों पर मिल रहा है। रही सही कसर मुर्गे के मीट ने पूरी कर दी। कुछ दिन पहले तक पाकिस्तान के लोग मीट खाने का शौक मुर्गे का मीट ख़रीदकर पूरा कर रहे थे। लेकिन हाल के दिनों में इसकी क़ीमतों में बेतहाशा इज़ाफ़े के बाद अब बीफ़ और मुर्गे के मीट के दामों में किसी प्रकार का कोई अंतर नहीं रह गया है। 

Read also: Pak Economic Crisis: आर्थिक संकट में फँसते पाकिस्तान से झाड़ा सबने पल्ला, दिनों दिन गहरा रहा आर्थिक संकट

कराची के बल्दिया टाउन में मुर्गे का मीट बेचने वाले दुकानदार सईद ने बताया कि वो ख़ुद महंगा मुर्गा बाजार से ला रहे हैं। इसलिए वे महंगे दामों में बेचने के लिए मजबूर हैं।

पाकिस्तान में पिछले कुछ हफ्तों में चिकन की क़ीमतों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिली है। देश के विभिन्न भागों में चिकन का दाम छह सौ से सात सौ रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related