Petrol-Diesel Price Today: जानिए आज अगस्त के पहले दिन क्या है शहर में पेट्रोल डीजल का भाव

बिज़नेसPetrol-Diesel Price Today: जानिए आज अगस्त के पहले दिन क्या है शहर...

Date:

आज अगस्‍त महीना शुरू हो गया। जुलाई पूरे महीने लोगों को पेट्रोल डीजल के दामों में काफी राहत मिली है। इसके बाद अब आज अगस्त के पहले दिन भी लोगों को पेट्रोल डीजल के दामों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं होने से काफी राहत मिली है। सावन महीने में बारिश के बीच अब पेट्रो उत्‍पाद के दाम राहत दे रहे हैं। अभी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने की कोई संभावना भी दिखाई नहीं दे रही है। लेकिन इसी बीच मेरठ में सीएनजी कीमत बढ गई है। पेट्रो उत्‍पादों के दाम 69 दिनों से लगातार स्‍थिर हैं। 

पेट्रोल डीजल के दाम अगस्‍त महीने में भी राहत लेकर आए हैं। सोमवार को आज अगस्‍त महीने की शुरूआत हो चुकी है। पेट्रो उत्‍पादों के दाम स्‍थिर बने हुए हैं। मेरठ में सीएनजी के दाम बढ़कर अब 90 रुपये प्रति किलाग्राम तक पहुंच गए हैं। इसके दाम पेट्रोल और डीजल की बराबरी कर रहे हैं। आज एक अगस्‍त सोमवार को मेरठ में पेट्रोल की कीमत 96.31 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल का भाव 89.40 रुपये प्रति लीटर हैं। बता दें कि पिछले दो महीने से पेट्रोल डीजल के दामों में किसी प्रकार की कोई वृद्धि नहीं हुई है। पेट्रोल—डीजल का भाव इस समय स्‍थिर बना हुआ है। 

सीएनसी के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। सीएनजी वाहन चालकों को सीएनजी वाहनों से कहीं आने जाने के लिए सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। सीएनजी की कीमत पेट्रोल—डीजल की बराबरी कर रही है। लोगों का अब सीएनजी से मोहभंग होने लगा है। इस समय मेरठ में पेट्रोल 96.21 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.40 प्रति लीटर जबकि सीएनजी 90 रुपये प्रतिकिलोग्राम है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related