मेरठ। बाजार में सोने की कीमतों में आज मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट का असर आज मेरठ के सराफा बाजार में देखने को मिला। वहीं सोने का वायदा भाव 50,600 रुपये के करीब पहुंच गया। ग्लोबल बाजार में सोने का भाव अब तक पिछले 9 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। आज मेरठ में सोने का दाम 140 रुपये टूटकर 51,840 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत भी आज 210 रुपये तक गिर गई और यह अब 58,270 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई हैं।
एमसीएक्स पर आज सुबह 24 कैरेट शुद्ध सोने का वायदा भाव 44 रुपये प्रति दस ग्राम गिरकर 50,595 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। इससे पहले सोना ट्रेडिंग की शुरुआत 50,680 रुपये पर हुई थी। लेकिन जल्द दामों में गिरावट आई। जिससे सोने का वायदा भाव 50,600 रुपये से नीचे चला गया। सोना आज पिछले बंद भाव से 0.10 प्रतिशत नीचे ट्रेडिंग कर रहा है।
सोने की तरह ही आज चांदी के दामों में भी बड़ी गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर आज सुबह चांदी का वायदा भाव 330 रुपये गिरकर 56,595 रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले चांदी ट्रेडिंग की शुरुआत 56,777 रुपये स्तर पर हुई थी। मांग में सुस्ती से जल्द भाव नीचे चला गया। चांदी अपने पिछले बंद भाव से 0.58 प्रतिशत गिरकर कारोबार कर रही है। भारतीय बाजार में गिरावट के साथ ग्लोबल बाजार में सोने की कीमत में कमी आई। अमेरिकी बाजार में सोना हाजिर कीमत 1,734.97 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई हैं। जो सितंबर, 2021 के 1,722.36 डॉलर प्रति औंस के बाद कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत पिछले नौ महीने के निचले स्तर पर चली गई। इस साल शुरुआत में सोना दो हजार डॉलर प्रति औंस भाव को पार कर गया।
