सोने चांदी के दाम में आया उछाल , जाने 24 कैरेट गोल्ड का दाम

बिज़नेससोने चांदी के दाम में आया उछाल , जाने 24 कैरेट गोल्ड...

Date:

व्यापार:- सहालग का समय चल रहा है बाजारों में खरीददारी की होड़ लगी हुई है। लोग जमकर सोने चांदी के आभूषण खरीद रहे हैं। लेकिन इस खरीददारी के बीच मंहगाई आम आदमी की कमर तोड़े हुए है। वही आज की बाजार में एक बार पुनः सोने चांदी के दामो में उछाल आया है।

Today gold silver price

आज मार्केट में शुद्ध 24 कैरेट सोना 7 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। सोने के दाम में आई इस महंगाई के बाद मार्केट में यह 51486 रुपये पर खुला। वहीं चांदी 606 रुपये ऊपर चढ़ी है जिसके बाद इसका मार्केट रेट 61967 रुपये के ट्रेंड कर रहा है।
इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 3 फीसदी GST के साथ 53030 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बिक रहा है। वहीं GST के साथ चांदी की 63826 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related