लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं और हमे कई तरह की बीमारियों से दूर भी रखती है । लहसुन दो तरह से इस्तेमाल किए जाते हैं। पहला दाल में तड़का लगाते वक्त और दूसरा सब्ज़ी बनाने वक्त। इसके साथ ही कुछ लोग लहसुन की चटनी भी बनाकर खाते हैं। जाने इसके बहतरीन फायदे

लहसुन में विटामिन-सी, विटामिन-बी 6, फॉस्फोरस, मैंगनीज, जस्ता, कैल्शियम और लोहा जैसी बेहद ज़रूरी खनिज पाए जाते हैं। ये सभी चीज़ें सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं।
आयुर्वेद लहसुन की चटनी खाने की सलाह देता है। इसके सेवन से ख़ून साफ होता है। लहसुन के सेवन से शरीर में मौजूद सभी अनावश्यक विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
लहसुन में यौगिक एलिसिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हानिकारक एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को ऑक्सीकरण से बचाता है।
लहसुन को प्राकृतिक औषधि माना जाता है। इसके रोज़ाना सेवन से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, या कई मौके पर हाई ब्लड प्रेशर को भी कम करता है।
एक शोध में ये साबित हुआ है कि लहसुन प्रोस्टेट, एसोफैगल और कोलन कैंसर के जोखिम को कम करने में भी काफी फायदेमंद है।
लहसुन रोज़ाना खाने से पाचन तंत्र को मज़बूती मिलती है। इससे पेट में होने वाली सभी तरह की बीमारियां जैसे सूजन, जलन, गैस्ट्रिक आदि से राहत भी मिल सकती है।

